मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

आउटर सराज के देवता साहिब वेदव्यास कुंईरी महादेव जी के शाठकी केंद स्थित पावन धाम झरौणू में होगा श्रीमद्भागवत महायज्ञ का भव्य आयोजन,

कार्यकारी कमेटियों का गठन

फ्रंट पेज न्यूज़ (राज शर्मा)आनी ।

आऊटर सराज के देवता साहिब वेदव्यास कुंईरी महादेव जी के पावन धाम झरौणु में नवनिर्मित मन्दिर प्रतिष्ठा के उपरांत अब श्रीमद्भागवत महायज्ञ के लिए तैयारियां जोरों से शुरू हो गई है।

श्रीमद्भागवत महायज्ञ कमेटी के मीडीया अध्यक्ष आशीष शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि देवता साहिब के मंदिर झरौणु में तीन गढ़ सात हारियान की आम बैठक कारदार इन्द्र सिंह ठाकुर और मंगत राम ठाकुर की अध्यक्षता में सम्मपन हुई जिसमें भागवत के आयोजन के विषय में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में सर्व-सम्मति से यह निर्णय लिया गया कि प्रभुधाम झरौणू में ज्येष्ठ माह के 12 प्रविष्टे तदानुसार 26 मई 2026 से श्रीमद्भागवत का आयोजन किया जाएगा।

जिसके लिए प्रभु स्वधाम कुंईर से ज्येष्ठ 9 प्रविष्टे तदानुसार 23 मई 2026 को अपने लाव लश्कर सहित मूल स्थान झरौणू को प्रस्थान करेंगे। 10 प्रविष्टे को प्रभु का झरौणू में विश्राम होगा और 11 प्रविष्टे को ध्वजारोहण किया जाएगा। 12 प्रविष्टे तदानुसार 26 मई 2026 को प्रात: जलयात्रा, तदोपरांत सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ होगा। ज्येष्ठ 18 प्रविष्टे तदानुसार 1 जून 2026 को पूर्णाहुति के साथ श्रीमद्भागवत कथा एवं महायज्ञ का विधिवत समापन होगा।

इसके अलावा श्रीमद्भागवत महायज्ञ के लिए प्रबंधन कमेटी में खेमचंद रोपा को अध्यक्ष, बेलीराम लोहाल उपाध्यक्ष, भीमसेन टिपर सचिव, विधुचंद ठाकुर काण्डा सहसचिव, परस राम दोघरी कोषाध्यक्ष, सुरेश कुमार लोहाल, नारायण दास काण्डा, बिहारी लाल मिथ्नु, मोहर सिंह काण्डा, तारा चंद निंगलू, रोशन लाल सीन, जगदीश सिनवी, ख्याले राम लोहाल को सर्वसम्मति से सदस्य नियुक्त किया गया ।

इसके अलावा साज सजावट कमेटी, मीडीया व सोशल मीडीया कमेटी, वस्तू खरीद- फरोख्त कमेटी, स्वागत कमेटी, भण्डार कमेटी, धन संग्रह कमेटी, बिजली पानी व्यवस्था कमेटी, मंच संचालन कमेटी, सुरक्षा कमेटी, परिवहन व्यवस्था कमेटी, घी तलाई कमेटी, हवन व प्रसाद कमेटी, शौचालय व्यवस्था कमेटी, जलपान चाय कमेटी, भोजन प्रबंधन आदि कमेटीयों का सर्वसम्मति से चयन किया गया ।

विज्ञापन

कारदार इन्द्र सिंह, मंगत राम ने प्रभु के तीन गढ सात हारों के समस्त हारियानों से आग्रह किया है कि प्रभु सान्निध्य में आयोजित की जा रही श्रीमद्भागवत पुराण कथा एवं महायज्ञ में अपनी हाजिरी सुनिश्चित करें और इस पावन कार्य में योगदान दें।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page