मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

मणिकर्ण में नाकाबंदी के दौरान 23 ग्राम हेरोइन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार।


फ्रंट पेज न्यूज़,मणिकर्ण (कुल्लू):


पुलिस थाना मणिकर्ण की टीम ने शांगणा पुल के समीप नाकाबंदी के दौरान एक टेम्परेरी नंबर वाली कार (T0326HR2227) को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान वाहन में सवार जिला रोहतक (हरियाणा) के तीन युवक और एक युवती के कब्जे से कुल 23 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया।

विज्ञापन


पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में पुलिस थाना मणिकर्ण में आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21, 25 व 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि बरामद नशे के स्रोत, सप्लाई चेन और इससे जुड़े नेटवर्क का पता लगाया जा सके। मामले में विस्तृत जांच जारी है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नशे के खिलाफ अभियान में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page