फ्रंट पेज न्यूज़ डेस्क
कुल्लू जिले के सहकारिता संघ में हाल ही में महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं, जिससे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। सैंज जोन से थरकन पालसरा तथा बंजार जोन से गोपी चौहान को निदेशक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नियुक्ति की घोषणा के बाद स्थानीय लोगों और समर्थकों ने दोनों नव-नियुक्त निदेशकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर आयोजित एक सादे समारोह में क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे और उन्होंने नए पदाधिकारियों का स्वागत फूल-मालाओं के साथ किया।

लोगों ने उम्मीद जताई कि नए निदेशक अपने-अपने क्षेत्रों में सहकारिता गतिविधियों को मजबूत करेंगे और किसानों तथा स्थानीय लोगों के हितों को प्राथमिकता देंगे।
यह नियुक्तियां सहकारिता क्षेत्र को नई दिशा देने के साथ-साथ विकास कार्यों में भी गति प्रदान करने की उम्मीद के रूप में देखी जा रही हैं।














