हिमाचल प्रदेश स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश-विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक राजनीति स्वास्थ्य मेले और त्यौहार

बंजार क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था चरमराई, 44 में से केवल 5 रूटों पर चल रही बसें

On: March 6, 2026 9:28 PM
Follow Us:

फ्रंट पेज न्यूज़ बंजार, कुल्लू।
हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) के बंजार स्थित तथाकथित सब-डिपो में लंबे समय से बस सेवाओं की बहाली न होने के कारण क्षेत्र की जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार बंजार सब-डिपो से पहले लगभग 44 रूटों पर नियमित बसें चलती थीं, लेकिन बरसात के बाद से स्थिति यह है कि सिर्फ 5 रूटों पर ही सीमित बस सेवा संचालित हो रही है, वह भी कई स्थानों पर अपने अंतिम गंतव्य तक नहीं पहुंच रही।

शर्ची पंचायत के पूर्व प्रधान हरि सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने शर्ची  दौरे  पर सड़क के लिए दो करोड़ देने और सड़क मार्ग जल्दी बाल करने का आश्वासन दिया था।


स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले बंजार-गलवाहधार, बंजार-ग्राहों, बंजार-पेडचा, बंजार-जौरी, बंजार-शर्ची, बंजार-बिहार, बंजार-तांदी और बंजार-चनौन सहित कई दुर्गम क्षेत्रों के लिए दिन में दो से तीन बार बसें चला करती थीं। लेकिन पिछले आठ से नौ महीनों से इन अधिकांश रूटों पर बस सेवा बहाल नहीं हो पाई है, जिससे ग्रामीणों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हो गई है।

सामाजिक कार्यकर्ता  ग्राहों हेमा वर्मा का कहना है कि बस न चलने से आने जाने की परेशानी के साथ-साथ जेब भी बहुत ढीली हो रही है।


ग्रामीणों के अनुसार परिवहन सुविधा ठप होने से लोगों को मजबूरी में छोटी निजी गाड़ियों का महंगा किराया देकर सफर करना पड़ रहा है। रोजमर्रा का सामान लाने-ले जाने, अस्पताल या अन्य सरकारी-गैर सरकारी कार्यों के लिए उपमंडल मुख्यालय बंजार पहुंचना भी बेहद महंगा और जोखिम भरा हो गया है।
सरकार की ओर से यह दावा किया जाता रहा है कि प्रदेश में लगभग 80 प्रतिशत बस रूटों पर सेवाएं बहाल कर दी गई हैं, लेकिन बंजार क्षेत्र की जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग नजर आती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी आबादी वाले क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था लगभग ठप होने से जनजीवन कई दशक पीछे चला गया है।

ग्राम पंचायत चुनौन निवर्तमान प्रधान चेत राम ठाकुर का कहना है कि इतने लंबे समय तक सड़क मार्गों को ठीक न करना  बहुत ही चिंता का विषय है


लोगों का कहना है कि पहले भले ही सड़कों की स्थिति कमजोर थी, लेकिन बस सेवा उपलब्ध होने के कारण आम जनता को राहत मिलती थी। अब हालात ऐसे हैं कि सड़कें होने के बावजूद परिवहन सुविधा के अभाव में लोग पुराने दौर जैसी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं।

अड्डा इंचार्ज बंजार से बातचीत करते हुए


क्षेत्रवासियों ने सरकार और परिवहन निगम से मांग की है कि बंजार सब-डिपो के सभी पुराने रूटों पर जल्द बस सेवाएं बहाल की जाएं, ताकि आम जनता को राहत मिल सके और ग्रामीण क्षेत्रों की आवाजाही सुचारू हो सके।

व्हाट्सएप, फेसबुक और ट्विटर (X) पर शेयर करने के लिए निम्नलिखित बटन पर क्लिक करें।

और पढ़ें

मंडी में 60 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 14 परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

तीर्थन घाटी में जिम्मेदार पर्यटन की मिसाल: पर्यटकों ने प्लास्टिक मुक्त यात्रा और पौधारोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जिभी वैली पर्यटन विकास संघ चुनाव: नामांकन जांच और वापसी प्रक्रिया पूरी, 7 मार्च को होगी अंतिम घोषणा

पाँच माह से अनुकूल मौसम, फिर भी NH-305 की मरम्मत नहीं: सरकार पर लापरवाही के आरोप

नगर पंचायत बंजार में 7 मार्च 2026 (शनिवार) को मेला ग्राउंड स्थित आंबेडकर भवन में एक मेगा हेल्थ चेक-अप कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

यूजीसी से जुड़े निर्णय के विरोध में 7 मार्च को कुल्लू में संयुक्त प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा जाएगा ज्ञापन

Leave a Comment

You cannot copy content of this page