फ्रंट पेज न्यूज़ बंजार।
उपमंडल बंजार के अंतर्गत जयपुर से पलाच तक सड़क के दाहिनी ओर क्रैश बैरियर न होने के कारण क्षेत्र में लगातार दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने इस गंभीर समस्या को लेकर लोक निर्माण विभाग (PWD) और पुलिस प्रशासन को कई बार अवगत कराया है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
जानकारी के अनुसार, तीन-चार वर्ष पूर्व इसी मार्ग पर एक युवक की दर्दनाक दुर्घटना में मौत हो चुकी है। इसके बावजूद सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए। ताजा मामले में बीते शाम एक और हादसा सामने आया, जिसमें पलाच घाटी के निवासी राकेश शर्मा (पुत्र मोहिंदर शर्मा) गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए PGI चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

हेमराज शर्मा पूर्व पर्यटन अधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता क्या कहना है कि कई बार विभाग से आग्रह करने के बावजूद भी क्रैश बेरिंग नहीं लगाएंगे।
स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता हेम राज शर्मा ने प्रशासन से कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि इस सड़क पर क्रैश बैरियर लगाने की मांग पहले ही स्वीकृत हो चुकी है, लेकिन कार्य अब तक अधूरा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो भविष्य में और भी गंभीर हादसे हो सकते हैं।


उन्होंने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि जयपुर से पलाच तक स्वीकृत क्रैश बैरियर को तुरंत प्रभाव से स्थापित किया जाए, ताकि इस तरह की भयावह घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
साथ ही, एसडीएम बंजार से भी आग्रह किया गया है कि वे इस मामले में हस्तक्षेप कर संबंधित विभाग को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दें।
“बार-बार चेतावनी के बावजूद विभाग की लापरवाही लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। अब और देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”













