मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

नागरिक अस्पताल बंजार में 9 से 13 मार्च तक पुरुष नसबंदी कैंप, विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में दी जा रही सेवाएँ

फ्रंट पेज न्यूज़ बंजार।


बंजार क्षेत्र के नागरिकों के लिए जनस्वास्थ्य से जुड़ी एक महत्वपूर्ण पहल के तहत नागरिक चिकित्सा अस्पताल बंजार में 9 मार्च 2026 से 13 मार्च 2026 तक विशेष पुरुष नसबंदी कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का उद्देश्य परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा इच्छुक पुरुषों को सुरक्षित और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के माध्यम से नसबंदी की सुविधा उपलब्ध करवाना है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस कैंप में जिला चिकित्सा अस्पताल कुल्लू से आए अनुभवी चिकित्सक अपनी सेवाएँ दे रहे हैं, जिससे क्षेत्र के लोगों को उच्च स्तरीय चिकित्सा परामर्श और उपचार एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सके।


इस शिविर का संचालन जिला चिकित्सा अस्पताल कुल्लू से आए डॉक्टर घनश्याम वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी तथा डॉक्टर रमेश लाल शर्मा, पूर्व खंड चिकित्सा अधिकारी की देखरेख में किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि कैंप के दौरान सभी आवश्यक जांच, परामर्श और नसबंदी प्रक्रिया पूरी सावधानी और आधुनिक चिकित्सा मानकों के अनुसार की जा रही है।

इस संबंध में जारी सूचना में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू डॉ रंजीत ठाकुर और खंड चिकित्सा अधिकारी बंजार डॉ नीलम शर्मा ने क्षेत्र के पात्र और इच्छुक पुरुषों से अपील की है कि वे परिवार नियोजन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए इस कैंप का लाभ उठाएँ।

उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन न केवल परिवार की आर्थिक और सामाजिक स्थिति को मजबूत बनाता है, बल्कि समाज के संतुलित विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

और पढ़ें

Leave a Comment

You cannot copy content of this page