मौसम क्रिकेट ईरान इस्राइल युद्ध मेले और त्यौहार स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश-विदेश राशिफल आध्यात्मिक

महिला सशक्तिकरण की दिशा में सार्थक पहल: कुल्लू में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं व महिलाओं को किया सम्मानित

फ्रंटपेज न्यूज़ कुल्लू।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को अटल सदन ढालपुर, कुल्लू में जिला कार्यक्रम अधिकारी (समेकित बाल विकास सेवाएं) कुल्लू के सौजन्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस वर्ष महिला दिवस की थीम “सभी महिलाओं एवं लड़कियों के लिए अधिकार, न्याय एवं कार्यवाही” पर आधारित इस कार्यक्रम में महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।


कार्यक्रम का शुभारंभ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आभा चौहान ने दीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में आभा चौहान ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी क्षमताओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि समाज में समानता और समतापूर्ण वातावरण का निर्माण तभी संभव है जब महिलाओं और पुरुषों दोनों की समान भागीदारी सुनिश्चित हो। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कानूनों, घरेलू हिंसा निषेध अधिनियम तथा मुफ्त कानूनी सहायता की व्यवस्थाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।


कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं के लिए पारंपरिक गोदभराई रस्म भी निभाई गई और उन्हें बेबी किट प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा खेलकूद, रंगोली तथा अन्य प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को नकद पुरस्कार और मेडल देकर सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाली 10वीं और जमा दो कक्षा की मेरिट में स्थान पाने वाली छात्राओं को छात्रवृत्ति के चेक भी प्रदान किए गए।


कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा तैयार किए गए विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रही। इन स्टॉलों के माध्यम से महिलाओं ने अपने हुनर और आत्मनिर्भरता की झलक प्रस्तुत की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत देव म्यूजिक अकादमी, क्रिश्चियन नर्सिंग संस्थान, चामुंडा नर्सिंग संस्थान और डाइट कुल्लू के प्रतिभागियों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में उत्साह का वातावरण बनाया।
कार्यक्रम के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी ने मुख्यातिथि आभा चौहान सहित सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए विभाग द्वारा बच्चों और महिलाओं के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं को सफलतापूर्वक संचालित करने में विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर गिरधारी लाल (जिला कल्याण अधिकारी), प्रमिला गुलेरिया (जिला भाषा अधिकारी), दया राम ठाकुर (जिला पंचायत अधिकारी), गजेन्द्र सिंह (बाल विकास परियोजना अधिकारी), उत्तम परमार (अध्यक्ष, सीडब्ल्यूसी), जगदीश नाइक (युवा संयोजक) तथा जय प्रकाश शर्मा (सहायक लोक संपर्क अधिकारी) सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण के संदेश को मजबूती से समाज तक पहुंचाने का कार्य किया।

और पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सामर्थ्य फाउंडेशन की पहल: शमशी में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 140 लोगों ने उठाया लाभ

तीर्थन घाटी में जिम्मेदार पर्यटन की मिसाल: पर्यटकों ने प्लास्टिक मुक्त यात्रा और पौधारोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

बेसहारा पशुओं की सेवा में ‘मनाली स्ट्रेज़’ बना उम्मीद का सहारा, उपायुक्त ने कार्यों की सराहना कर हरसंभव सहयोग का दिया आश्वासन

यूजीसी से जुड़े निर्णय के विरोध में 7 मार्च को कुल्लू में संयुक्त प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा जाएगा ज्ञापन

हिमाचल राज्यसभा चुनाव: सस्पेंस की रणनीति, दिल्ली दरबार की बैठकों में उलझा नाम — 48 घंटे में खुलेंगे कांग्रेस के असली पत्ते

शिक्षक समाज का दर्पण, संगठनात्मक मजबूती से बनेगा सशक्त समाज — गजेंद्र सिंह ठाकुर

Leave a Comment

You cannot copy content of this page