हिमाचल प्रदेश स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश-विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक राजनीति स्वास्थ्य मेले और त्यौहार

असम विमान दुर्घटना: वीर वायुसेना अधिकारियों की शहादत पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जताया गहरा शोक

फ्रंट पेज न्यूज़ शिमला।

असम में हुई विमान दुर्घटना में भारतीय वायुसेना के दो बहादुर अधिकारियों—स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर—की शहादत पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश ने अपने दो वीर सपूतों को खो दिया है, जिनकी बहादुरी और राष्ट्र सेवा को हमेशा याद रखा जाएगा।


मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने शोक संदेश में कहा कि असम में हुई विमान दुर्घटना में भारतीय वायुसेना के वीर अधिकारियों की शहादत का समाचार अत्यंत दुःखद है। उन्होंने कहा कि स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर ने देश की सेवा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है, जिसे राष्ट्र हमेशा सम्मान और गर्व के साथ याद करेगा।


मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भारतीय वायुसेना के ये दोनों अधिकारी कर्तव्यनिष्ठा, साहस और समर्पण के प्रतीक थे। मातृभूमि की रक्षा के लिए उनका यह बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा।
उन्होंने दिवंगत अधिकारियों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में पूरा देश और हिमाचल प्रदेश की जनता शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और उनके परिवारों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।


मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र इन वीर सैनिकों का सदैव ऋणी रहेगा और उनका बलिदान हमेशा देश के इतिहास में अमर रहेगा।

व्हाट्सएप, फेसबुक और ट्विटर (X) पर शेयर करने के लिए निम्नलिखित बटन पर क्लिक करें।

और पढ़ें

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: राज्यसभा की ओर नीतीश कुमार, सत्ता समीकरणों में हलचल

राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: दिल्ली से लद्दाख भेजे गए वी.के. सक्सेना, कविंदर गुप्ता बने हिमाचल के नए राज्यपाल; 9 राज्यों में बदली संवैधानिक कमान

भारत का ताकतवर फाइटर जेट फिर हादसे का शिकार: 12 साल में 8वीं बार क्रैश हुआ

युद्ध की भयवाह  स्थिति और वैश्विक चिंता

हिमाचल राज्यसभा चुनाव: सस्पेंस की रणनीति, दिल्ली दरबार की बैठकों में उलझा नाम — 48 घंटे में खुलेंगे कांग्रेस के असली पत्ते

मिडिल ईस्ट संकट से वैश्विक एविएशन में हड़कंप: आज 444 उड़ानें रद्द होने का अनुमान, Air India ने यूरोप-अमेरिका-कनाडा रूट की 28 फ्लाइट्स रोकीं

Leave a Comment

You cannot copy content of this page