मौसम क्रिकेट Sports बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल मेले और त्यौहार राशिफल आध्यात्मिक crime

---Advertisement---

हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति बंजार खंड की बैठक में राज्य सम्मेलन की तैयारियों और सामाजिक जागरूकता अभियानों पर मंथन।

---Advertisement---


फ्रंट फेस न्यूज़,बंजार।


हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति बंजार खंड की एक महत्वपूर्ण बैठक आज सेट मॉडल स्कूल बंजार में आयोजित की गई। बैठक में आगामी राज्य स्तरीय सम्मेलन, जो 10 से 12 जुलाई तक सोलन में आयोजित किया जाएगा, उसकी तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इसके साथ ही बंजार खंड में समिति द्वारा संचालित किए जाने वाले विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया।

विज्ञापन


बैठक में वक्ताओं ने कहा कि हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति लंबे समय से वैज्ञानिक सोच, सामाजिक चेतना, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा के प्रसार, जनस्वास्थ्य, लैंगिक समानता तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रही है। समाज में बढ़ती अंधविश्वास की प्रवृत्तियों को दूर करने और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के लिए गांव-गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया गया।

विज्ञापन


बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि बंजार खंड में आने वाले महीनों में विभिन्न पंचायतों, विद्यालयों तथा स्थानीय संस्थाओं के सहयोग से जागरूकता अभियान, विचार गोष्ठियां, पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम, विज्ञान प्रदर्शनियां, बाल एवं युवा गतिविधियां तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन गतिविधियों का उद्देश्य समाज में नई सोच, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को विकसित करना होगा।

विज्ञापन


सोलन में होने वाले राज्य स्तरीय सम्मेलन को लेकर प्रतिनिधियों के चयन, भागीदारी, संगठनात्मक तैयारियों तथा सम्मेलन में उठाए जाने वाले विभिन्न मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि यह सम्मेलन संगठन की आगामी कार्ययोजना तय करने के साथ-साथ प्रदेशभर में चल रहे जनजागरण अभियानों को नई दिशा प्रदान करेगा।

विज्ञापन


बैठक में बंजार खंड के पदाधिकारियों के अलावा जिला स्तर के पदाधिकारी, शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता तथा समिति से जुड़े सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने तथा समाज में वैज्ञानिक एवं प्रगतिशील विचारधारा के प्रसार के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

error: Content is protected !!