मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

31 मार्च 2026 तक बनवा लें अपना PAN कार्ड, 1 अप्रैल से बदल जाएंगे नियम

फ्रंट पेज न्यूज डेस्क

PAN कार्ड से जुड़ा एक बड़ा बदलाव 1 अप्रैल 2026 से लागू होने जा रहा है। सरकार के नए नियमों के अनुसार अब PAN कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य होगा और PAN में नाम भी आधार के अनुसार ही रखा जाएगा। इसके साथ ही पुराने PAN आवेदन फॉर्म 1 अप्रैल के बाद स्वीकार नहीं किए जाएंगे और जन्मतिथि (DOB) के प्रमाण के लिए अतिरिक्त दस्तावेज जैसे जन्म प्रमाण पत्र, 10वीं का सर्टिफिकेट, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट देना जरूरी होगा।


अभी नागरिकों के पास 31 मार्च 2026 तक का समय है, जिसमें वे पुराने नियमों के तहत सिर्फ आधार के जरिए PAN कार्ड बनवा सकतेहैं। इसके बाद प्रक्रिया थोड़ी कठिन और दस्तावेज़ों पर आधारित हो जाएगी। इसलिए खासकर गांव और आम जनता के लिए यह जरूरी है कि वे समय रहते अपना PAN कार्ड बनवा लें, ताकि आगे किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page