हिमाचल प्रदेश स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश-विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक राजनीति स्वास्थ्य मेले और त्यौहार

युवा चेंजमेकर्स अभियान से राजनीति में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने की पहल

On: January 28, 2026 7:14 PM
Follow Us:

फ्रंट पेज न्यूज़ नई दिल्ली।
देश के युवाओं को राजनीति और सार्वजनिक नेतृत्व से जोड़ने के उद्देश्य से ‘युवा चेंजमेकर्स’ अभियान को गति दी जा रही है। इस पहल के माध्यम से एक लाख युवाओं को भारतीय राजनीति से जोड़ने का आह्वान किया गया है। अभियान को प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आगे बढ़ाया जा रहा है।
इस कार्यक्रम की शुरुआत हमीरपुर लोकसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर की पहल के रूप में की गई है। अभियान का उद्देश्य युवाओं को नेतृत्व, नीति निर्माण और सामाजिक बदलाव की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदार बनाना है।


‘युवा चेंजमेकर्स’ के अंतर्गत युवाओं के लिए फेलोशिप कार्यक्रम भी प्रस्तावित किया गया है, जिसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://yuvachangemakers.com पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। अभियान से जुड़ने के लिए QR कोड स्कैन करने और हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से जानकारी प्राप्त करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।
आयोजकों के अनुसार यह पहल उन युवाओं के लिए मंच बनेगी, जो समाज और देश के लिए सकारात्मक परिवर्तन लाने की इच्छा रखते हैं। अभियान के माध्यम से युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया की समझ, नेतृत्व कौशल और नीति से जुड़े व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह प्रयास युवा वर्ग को मुख्यधारा की राजनीति से जोड़ने की दिशा में एक संगठित पहल है, जिसका प्रभाव आने वाले समय में दिखाई दे सकता है।

व्हाट्सएप, फेसबुक और ट्विटर (X) पर शेयर करने के लिए निम्नलिखित बटन पर क्लिक करें।

और पढ़ें

बजट में नीयत और हकीकत का फासला, जनता को फिर मिली निराशा— एचपीसीसी लीगल सेल महासचिव अरुण प्रकाश आर्य

निस्वार्थ सेवा की त्रिवेणी से बदला बंजार का सामाजिक परिदृश्य

नागरिक अस्पताल बंजार से चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति पर भड़के विधायक सुरेंद्र शौरी, अस्पताल परिसर के बाहर दिया धरना

केंद्रीय बजट 2026–27: हिमालय की ज़रूरतें हाशिये पर, कॉरपोरेट प्राथमिकताओं को बढ़ावा—हिमालय नीति अभियान

वैश्विक आर्थिक शक्ति का पुनर्संतुलन: क्या भारत नई धुरी बन रहा है?

फायर एनओसी के नाम पर कारोबार नहीं रुकेगा: होम-स्टे को अस्थायी नवीनीकरण देने के निर्देश, मुख्यमंत्री सुक्खू ने लॉन्च किया ऑनलाइन पोर्टल

Leave a Comment

You cannot copy content of this page