मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

बारधार में महिला खेलकूद प्रतियोगिता के साथ जलवायु परिवर्तन पर गंभीर मंथन।

फ्रंट पेज न्यूज़ बंजार (कुल्लू)
जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार की ग्राम पंचायत टील के बारधार गांव में इंस्टीट्यूट फॉर सोशल डेमोक्रेसी (आईएसडी) के तत्वावधान में स्थानीय महिलाओं के बीच खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जहां महिलाओं को खेलों के माध्यम से प्रोत्साहित करना था, वहीं जलवायु परिवर्तन के कारण महिलाओं पर पड़ रहे मानसिक और सामाजिक प्रभावों पर भी गंभीर चर्चा की गई।


इस अवसर पर मनरेगा एवं सर्व कामगार संगठन बंजार की अध्यक्ष भावना चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और महिलाओं का उत्साहवर्धन किया।
अपने संबोधन में भावना चौहान ने कहा कि वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन का असर पहाड़ी क्षेत्रों में भी स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है। इसका सबसे अधिक प्रभाव कामकाजी महिलाओं के जीवन पर पड़ रहा है, जिससे उनके बीच तनाव की समस्या बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि इस चुनौती से निपटने के लिए पर्यावरण संरक्षण और सामूहिक जागरूकता बेहद जरूरी है, और इसी उद्देश्य को लेकर इस आयोजन का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में आईएसडी बंजार की प्रधान रामेश्वरी देवी, सचिव पुष्पा देवी तथा सदस्य आशा देवी, लता देवी, रक्षा देवी, कमला देवी, सीता देवी, दुर्गा देवी और प्रमिला देवी ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

                        (विज्ञापन)
इसके साथ ही बाल विकास विभाग द्वारा एक प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें विद्या देवी, इंदिरा देवी और कृष्णा देवी ने महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
आईएसडी के युवा अध्यक्ष चमन लाल और सलाहकार तेज सिंह ने भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूक होना समय की आवश्यकता है और हमें अपनी साझा सांस्कृतिक विरासत को भी संरक्षित रखना होगा। उन्होंने बताया कि आईएसडी द्वारा देशभर में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य समाज में एकता, शांति और सद्भावना को बढ़ावा देना है।


कार्यक्रम का मंच संचालन स्थानीय महिलाओं दुर्गा देवी और तनु ठाकुर ने किया, जबकि पुष्पा देवी और आशा देवी मुख्य आयोजक की भूमिका में रहीं।
प्रतियोगिता परिणाम (बॉक्स):
कबड्डी:
प्रथम स्थान – छुनार गांव की टीम
द्वितीय स्थान – बछुट गांव की टीम
क्रिकेट:
प्रथम स्थान – बछुट गांव की टीम
द्वितीय स्थान – टील गांव की टीम
अन्य प्रतियोगिताएं:
लंगड़ी रेस व चमच रेस में अलका ठाकुर, शालु ठाकुर, दीक्षा ठाकुर, आशा देवी, शिला देवी और सुभद्रा देवी विजेता रहीं।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page