मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

विश्व हिंदू परिषद जिला बंजार की संगठनात्मक बैठक सैंज में संपन्न, 50 बजरंगी तैयार करने का लक्ष्य

फ्रंट पेज न्यूज़ बंजार (कुल्लू)।
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) संगठनात्मक जिला बंजार की जिला बैठक आज सैंज प्रखंड केंद्र स्थित कमला माता मंदिर परिसर में संपन्न हुई। बैठक में जिलेभर से लगभग 56 दायित्ववान कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।


बैठक में विहिप के प्रांत महामंत्री एडवोकेट तुषार डोगरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ बजरंग दल के प्रांत संयोजक चंदन, धर्म प्रसार प्रांत सह-प्रमुख शक्ति सिंह तथा प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख हरदीप ठाकुर की उपस्थिति रही।


जिला स्तर से विहिप बंजार के जिला अध्यक्ष खूब राम, जिला मंत्री डोला राम शर्मा, जिला सह-मंत्री यशपाल, मातृशक्ति जिला संयोजिका बूंदी, बजरंग दल जिला संयोजक टीटू राज, दुर्गावाहिनी जिला संयोजिका खुशबू सहित जिले के अन्य दायित्ववान कार्यकर्ता एवं सभी प्रखंडों की प्रखंड टोलियां बैठक में मौजूद रहीं।
प्रांत महामंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए संपूर्ण हिंदू समाज से आह्वान किया। उन्होंने देश में चल रही जिहादी मानसिकता जैसे लव जिहाद, लैंड जिहाद, थूक जिहाद, घुसपैठ जैसे विषयों के प्रति सतर्क और जागरूक रहने की आवश्यकता पर बल दिया।


बैठक में आगामी प्रस्तावित बजरंग दल प्रांत शौर्य प्रशिक्षण वर्ग, जो जिला बंजार में आयोजित होना प्रस्तावित है, को लेकर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर विहिप जिला बंजार की टोली ने अपने जिले से 50 बजरंगी तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया।
बैठक के उपरांत सैंज प्रखंड के कार्यकर्ताओं द्वारा खिचड़ी कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए सामूहिक रूप से खिचड़ी का आनंद लिया।

You cannot copy content of this page