मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

बंजार में टीजीटी शिक्षकों का सम्मेलन : खंड कार्यकारिणी का गठन।

फ्रंट पेज न्यूज़ बंजार (कुल्लू)
हिमाचल प्रदेश सर्व टी.जी.टी. काडर महासंघ, ब्लॉक बंजार द्वारा शुक्रवार को PM SHRI राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बंजार में आयोजित ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी चुनाव एवं अधिवेशन शिक्षक एकता, संगठनात्मक मजबूती और अधिकारों के प्रति जागरूकता का सशक्त मंच बनकर उभरा।


यह अधिवेशन  गायत्री ठाकुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, जिसमें क्षेत्रभर से टीजीटी अध्यापकों की अभूतपूर्व भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम में शिक्षकों ने अपने अधिकारों, सेवा शर्तों एवं विशेष रूप से वेतन पुनरीक्षण से उत्पन्न गंभीर विसंगतियों पर खुलकर विचार-विमर्श किया।


वक्ताओं ने इस बात पर गहरी चिंता व्यक्त की कि प्रदेश में लगभग 16,000 से 17,000 टीजीटी अध्यापक कार्यरत होने के बावजूद वर्ष 2022 में लागू वेतन पुनरीक्षण नियमों के कारण इस वर्ग को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाया है। विशेष रूप से 01 जनवरी 2016 के बाद नियमित हुए अध्यापक इस विसंगति से सर्वाधिक प्रभावित हुए हैं।
अधिवेशन में पंजाब राज्य का उदाहरण देते हुए बताया गया कि वहां प्रोबेशन अवधि को सेवा में जोड़कर टीजीटी शिक्षकों को ₹45,400 का प्रारंभिक वेतन प्रदान किया गया है, जबकि हिमाचल प्रदेश में समान परिस्थितियों के बावजूद यह लाभ नहीं दिया गया। इस पर सभी सदस्यों ने एक स्वर में इसे अन्यायपूर्ण बताते हुए सरकार से तत्काल सुधार की मांग करने का निर्णय लिया।

              अचिंत्य कैंपिंग जिभी (विज्ञापन)
बैठक में सर्वसम्मति से यह संकल्प लिया गया कि टीजीटी वर्ग अब अपनी मांगों को एकजुट और संगठित रूप में प्रभावी ढंग से उठाएगा तथा अपने अधिकारों की प्राप्ति के लिए एक मजबूत मंच के रूप में कार्य करेगा।
अधिवेशन के उपरांत ब्लॉक बंजार कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें  लाल सिंह (TGT-NM) को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। अन्य पदाधिकारियों में हेम सिंह (महासचिव),  नरेश सिंह (मुख्य संरक्षक),  अजय गुप्ता (मुख्य सलाहकार),  नोक सिंह (सलाहकार),  ओकमल देव (वरिष्ठ उपाध्यक्ष),  नारा ठाकुर (उपाध्यक्ष),  महेश्वर सिंह नेगी (संयुक्त सचिव),  उत्तम सिंह (कोषाध्यक्ष),  राम लाल (प्रेस सचिव),  खुबे राम (सोशल मीडिया प्रभारी) तथा  तेजा सिंह (लेखा परीक्षक) शामिल हैं।


कार्यक्रम में जिला स्तर के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति ने अधिवेशन को और अधिक प्रभावशाली बनाया। इनमें  गोपाल (मुख्य सलाहकार),  जितेन्द्र (मुख्य संरक्षक), श्रीमती सरोज (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), हरि सिंह (संयुक्त सचिव) तथा  शयरू राम (लेखा परीक्षक) विशेष रूप से उपस्थित रहे। सुश्री डोलमा, सुश्रीजितेंद्रा एवं चांद ठाकुर को कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया।
अंत में सभी शिक्षकों ने दृढ़ संकल्प लेते हुए कहा कि
निष्ठावान अध्यापन — संघर्ष से अधिकार
के मंत्र के साथ वे अपने हक की लड़ाई को संगठित और निरंतर रूप से आगे बढ़ाएंगे।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page