मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

सुंदरनगर में बिजली बोर्ड पेंशनर्स फोरम की बैठक, एरियर भुगतान में देरी पर जताई कड़ी नाराजगी

फ्रंट पेज न्यूज़ सुंदरनगर।
सुंदरनगर के सुकेत सिनेमा परिसर में विद्युत बोर्ड पेंशनर्स फोरम की सुंदरनगर इकाई की बैठक इकाई अध्यक्ष ई.के.एस. जम्वाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत महासचिव सोहन सिंह चौहान ने सभी उपस्थित सदस्यों का स्वागत करते हुए की और नववर्ष व लोहड़ी की शुभकामनाएं दीं।
बैठक में प्रदेश सरकार और विद्युत परिषद प्रबंधन द्वारा एरियर का भुगतान चरणबद्ध तरीके से करने के निर्णय के बावजूद अब तक बकाया राशि जारी न होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की गई। वक्ताओं ने कहा कि बोर्ड को इस वर्ष मुनाफे में दिखाया गया है, इसके बावजूद सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 2016 से संशोधित वेतनमान के अनुसार लीव एनकैशमेंट, ग्रेच्युटी, एरियर, नोशनल पे फिक्सेशन और डीए की बकाया राशि नहीं मिल पाई है। यहां तक कि महंगाई भत्ते की किश्तें भी रोकी गई हैं।
इकाई अध्यक्ष के.एस. जम्वाल, महासचिव सोहन सिंह चौहान और प्रदेश उप-महासचिव जगमेल ठाकुर ने कहा कि इस देरी के कारण कई पेंशनर जीवन में ही अपने हक से वंचित रह गए और उनके परिवारों को गंभीर आर्थिक संकट झेलना पड़ रहा है। बैठक में सर्वसम्मति से मांग की गई कि ऐसे प्रभावित परिवारों को उनके बकाया एरियर की राशि एकमुश्त जारी की जाए।
बैठक में सेवानिवृत्त चीफ इंजीनियर एन.पी. शर्मा सहित बड़ी संख्या में पेंशनर उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में प्रबंधन से जल्द समाधान की मांग की। पेंशनर्स फोरम ने स्पष्ट किया कि यदि शीघ्र भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन का रास्ता भी अपनाया जा सकता है।

You cannot copy content of this page