हिमाचल प्रदेश स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश-विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक राजनीति स्वास्थ्य मेले और त्यौहार

पंचायत चौकीदारों और सिलाई अध्यापिकाओं को सुक्खू सरकार का नया साल तोहफा, मानदेय में बढ़ोतरी

On: December 29, 2025 5:22 PM
Follow Us:

फ्रंट पेज न्यूज़ शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने नए साल से पहले पंचायत चौकीदारों और सिलाई अध्यापिकाओं को बड़ी राहत दी है। राज्य सरकार ने इन दोनों वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। पंचायती राज विभाग ने इस संबंध में सभी खंड विकास अधिकारियों (BDO) को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं। नई दरें 1 अप्रैल 2025 से प्रभावी होंगी और उसी तिथि से एरियर सहित भुगतान किया जाएगा।
1 अप्रैल 2025 से लागू होंगी नई दरें
सरकारी आदेशों के अनुसार, प्रदेश की ग्राम पंचायतों में कार्यरत दैनिक भोगी सिलाई अध्यापिकाओं और पंचायत चौकीदारों को बढ़ी हुई दरों का लाभ मिलेगा।
सिलाई अध्यापिकाएं: अब 480 रुपये प्रतिदिन
पंचायत चौकीदार: अब 425 रुपये प्रतिदिन
यह भुगतान मासिक आधार पर सुनिश्चित किया जाएगा। यह निर्णय वित्त विभाग द्वारा 9 अक्तूबर 2025 को जारी दिशा-निर्देशों के तहत लिया गया है, जिसमें दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की दरों में संशोधन का प्रावधान किया गया था। सरकार ने स्पष्ट किया है कि संशोधित दरें प्रभावी तिथि से ही लागू मानी जाएंगी, इसलिए भुगतान में किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए।
जनजातीय क्षेत्रों में 25 प्रतिशत अतिरिक्त भत्ता
सरकार ने जनजातीय क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को अतिरिक्त राहत भी दी है। ऐसे क्षेत्रों में कार्यरत दैनिक भोगी सिलाई अध्यापिकाओं और पंचायत चौकीदारों को संशोधित मानदेय पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त भत्ता प्रदान किया जाएगा। इससे उन्हें अन्य क्षेत्रों की तुलना में अधिक आर्थिक लाभ मिलेगा।
पंचायती राज विभाग के निदेशक राघव शर्मा ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आदेशों का सख्ती से पालन किया जाए और पात्र कर्मचारियों को समय पर संशोधित दरों के अनुसार भुगतान सुनिश्चित किया जाए। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के हजारों दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को आर्थिक संबल मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

व्हाट्सएप, फेसबुक और ट्विटर (X) पर शेयर करने के लिए निम्नलिखित बटन पर क्लिक करें।

और पढ़ें

निस्वार्थ सेवा की त्रिवेणी से बदला बंजार का सामाजिक परिदृश्य

नागरिक अस्पताल बंजार से चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति पर भड़के विधायक सुरेंद्र शौरी, अस्पताल परिसर के बाहर दिया धरना

केंद्रीय बजट 2026–27: हिमालय की ज़रूरतें हाशिये पर, कॉरपोरेट प्राथमिकताओं को बढ़ावा—हिमालय नीति अभियान

वैश्विक आर्थिक शक्ति का पुनर्संतुलन: क्या भारत नई धुरी बन रहा है?

फायर एनओसी के नाम पर कारोबार नहीं रुकेगा: होम-स्टे को अस्थायी नवीनीकरण देने के निर्देश, मुख्यमंत्री सुक्खू ने लॉन्च किया ऑनलाइन पोर्टल

16वें वित्त आयोग की सिफारिशें हिमाचल पर सालाना 10 हजार करोड़ का वार, भाजपा सांसद मूकदर्शक बने: मुकेश अग्निहोत्री

You cannot copy content of this page