मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

पंचायत चुनावों से पहले बंजार में मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण शुरू


फ्रंट पेज न्यूज़ बंजार।
पंचायती राज संस्थाओं के आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए विकास खंड बंजार में मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण (स्पेशल रिवीजन) का कार्य आरंभ कर दिया गया है। यह प्रक्रिया राज्य निर्वाचन आयोग हिमाचल प्रदेश की अधिसूचना तथा जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त कुल्लू के निर्देशों के तहत शुरू की गई है।

विज्ञापन


खंड विकास अधिकारी, बंजार द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, यह पुनरीक्षण कार्य विकास खंड की सभी ग्राम पंचायतों में लागू होगा, हालांकि पुनर्गठित एवं नव-सृजित पंचायतों को इसमें शामिल नहीं किया गया है। इस प्रक्रिया के लिए 01 अप्रैल, 2026 को अर्हता तिथि निर्धारित की गई है। यानी इस तिथि तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के पात्र होंगे।

विज्ञापन


पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत दावे एवं आक्षेप प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 28 मार्च, 2026 निर्धारित की गई है, जबकि संशोधन प्राधिकारी द्वारा इनका निपटारा 02 अप्रैल, 2026 तक किया जाएगा। इसके पश्चात अपील दायर करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल, 2026 तथा अपीलों का अंतिम निपटारा 17 अप्रैल, 2026 तक किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 20 अप्रैल, 2026 को या उससे पूर्व किया जाएगा।

विज्ञापन


प्रशासन ने सभी पात्र नागरिकों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित समयावधि के भीतर अपने दावे और आक्षेप संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालय या खंड विकास अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत करें, ताकि एक सटीक एवं त्रुटिहीन मतदाता सूची तैयार की जा सके।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page