हिमाचल प्रदेश स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश-विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक राजनीति स्वास्थ्य मेले और त्यौहार

हिमाचल में नशे के खिलाफ बढ़ी जनजागृति—गागल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम, ‘नशा एक खौफ’ लघु फ़िल्म की शूटिंग पूरी

Follow Us:

फ्रंट पेज न्यूज, कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ छेड़ी गई राज्यव्यापी मुहिम अब एक बड़े जनआंदोलन का रूप लेती जा रही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में 15 नवंबर को शिमला से शुरू हुई यह एंटी-चिट्टा अभियान तीन माह तक चलेगा। सरकार, समाज, कलाकार और युवा—सभी इस लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रहे हैं।

इसी कड़ी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गागल, जिला मंडी में शनिवार को नशा-मुक्ति पर एक प्रभावशाली जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसने पूरे क्षेत्र में सकारात्मक संदेश फैलाया।

गागल स्कूल में भव्य नशा-मुक्ति कार्यक्रम—युवाओं को मिला प्रेरक संदेश

कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय प्रशासन, विद्यालय प्रबंधन और विभिन्न सामाजिक संगठनों के संयुक्त प्रयास से किया गया। प्रोजेक्ट मिशन संभव के संस्थापक और सामाजिक कार्यकर्ता पंकी सूद, तथा एनएसपीआर इंडिया के सदस्य और फ़िल्म निर्देशक आमिर अल्वी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।

दोनों वक्ताओं ने युवाओं को नशे से दूर रहने, चुनौतियों का साहसपूर्वक सामना करने और जीवन में सही दिशा चुनने के प्रेरक संदेश दिए।

विद्यालय में पहुंचे सभी अतिथियों का स्वागत स्कूल प्रबंधन ने पारंपरिक रूप से किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रमेश कुमार, जिला कल्याण अधिकारी मंडी समीर, आरोग्य जन कल्याण समिति गुटकर से प्रिंसी गुलेरिया, डा. नन्द लाल गुप्ता, तथा ब्राह्मकुमारी मिशन के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

स्कूल परिसर से छात्र-छात्राओं और सामाजिक संगठनों द्वारा एक जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसने पूरे क्षेत्र का ध्यान आकर्षित किया।

“नशा एक खौफ” लघु फ़िल्म—गागल में लिए गए महत्वपूर्ण दृश्य

कार्यक्रम के दौरान सामाजिक विषय पर आधारित लघु फ़िल्म “नशा एक खौफ” के कुछ महत्वपूर्ण दृश्य भी गागल स्कूल और पुलिस चौकी गागल में फिल्माए गए।

फ़िल्म की शूटिंग हिमाचल की तीर्थन घाटी (कुल्लू) से शुरू होकर मंडी जिले में अंतिम सीन रिकॉर्ड करने के बाद पूरी हो चुकी है। फ़िल्म भोजपाल प्रोडक्शन और एनएसपीआर इंडिया के बैनर तले बनाई जा रही है। राज्य सरकार, स्थानीय प्रशासन और कई सामाजिक संस्थाओं का सहयोग इस प्रोजेक्ट को मिल रहा है।

इस फ़िल्म में कई प्रमुख कलाकार नजर आएंगे

सुरेन्द्र ठाकुर

सुभाष चंद यादव

दीप कुमार (रेलू मंडयाल) – वरिष्ठ हिमाचली थिएटर कलाकार

स्थानीय कलाकार और इंफ्लुएंसर्स भी फ़िल्म का अहम हिस्सा हैं—
देव माइकल, कुलदीप शर्मा, साया शर्मा, करतार कौशल, आरती ठाकुर मयारी आदि ने अपनी-अपनी भूमिकाओं को प्रभावशाली ढंग से निभाया है।

फ़िल्म की मुख्य अभिनेत्रियाँ

शगुन नेगी

सरोज

स्क्रीनप्ले और संवाद त्रिलोक सिंह राजपूत ने लिखे हैं, जबकि संपादन का कार्य सचिन गौर कर रहे हैं।

निर्देशक आमिर अल्वी ने दी रिलीज़ से जुड़ी जानकारी

निर्देशक आमिर अल्वी ने बताया कि फ़िल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और कलाकार मुंबई लौट गए हैं। उन्होंने कहा—
“इस फ़िल्म का उद्देश्य मनोरंजन नहीं, बल्कि नशे के खतरों पर जागरूकता फैलाना है। हम युवाओं को नशामुक्त जीवन की राह दिखाना चाहते हैं।”

आमिर अल्वी ने बताया कि फ़िल्म नव वर्ष 2026 के पहले माह में या उससे भी पहले रिलीज़ की जा सकती है। इसमें हिमाचल की प्रकृति, संस्कृति और पर्यटन स्थलों को भी खूबसूरती से दिखाया गया है, जो फ़िल्म को और प्रभावशाली बनाता है।

व्हाट्सएप, फेसबुक और ट्विटर (X) पर शेयर करने के लिए निम्नलिखित बटन पर क्लिक करें।

और पढ़ें

निस्वार्थ सेवा की त्रिवेणी से बदला बंजार का सामाजिक परिदृश्य

नागरिक अस्पताल बंजार से चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति पर भड़के विधायक सुरेंद्र शौरी, अस्पताल परिसर के बाहर दिया धरना

केंद्रीय बजट 2026–27: हिमालय की ज़रूरतें हाशिये पर, कॉरपोरेट प्राथमिकताओं को बढ़ावा—हिमालय नीति अभियान

वैश्विक आर्थिक शक्ति का पुनर्संतुलन: क्या भारत नई धुरी बन रहा है?

फायर एनओसी के नाम पर कारोबार नहीं रुकेगा: होम-स्टे को अस्थायी नवीनीकरण देने के निर्देश, मुख्यमंत्री सुक्खू ने लॉन्च किया ऑनलाइन पोर्टल

16वें वित्त आयोग की सिफारिशें हिमाचल पर सालाना 10 हजार करोड़ का वार, भाजपा सांसद मूकदर्शक बने: मुकेश अग्निहोत्री

You cannot copy content of this page