मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

हिमाचल के 150 चयनित CBSE विद्यालयों में शामिल PM SHRI GMSSS बंजार में प्रवेश प्रक्रिया शुरू


फ्रंट पेज न्यूज़ (बंजार)
हिमाचल प्रदेश के 150 चयनित CBSE विद्यालयों में शामिल PM SHRI राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बंजार ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया औपचारिक रूप से प्रारम्भ कर दी है। विद्यालय में बाल वाटिका (I, II, III) से लेकर कक्षा 12वीं तक प्रवेश की सुविधा उपलब्ध है, जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्रारंभिक से वरिष्ठ माध्यमिक स्तर तक एक ही परिसर में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी।


विद्यालय प्रशासन द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि CBSE मानकों के अनुरूप सुव्यवस्थित सेक्शन प्रणाली लागू की गई है। इसके तहत बाल वाटिका एवं कक्षा 1 से 5 तक प्रत्येक कक्षा में एक-एक सेक्शन, कक्षा 6 से 8 और 9-10 में दो-दो सेक्शन तथा कक्षा 11 एवं 12 में पांच-पांच सेक्शन संचालित किए जा रहे हैं। प्रत्येक सेक्शन में अधिकतम 40 विद्यार्थियों की सीमा निर्धारित की गई है, जिससे विद्यार्थियों को व्यक्तिगत मार्गदर्शन और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

विज्ञापन


विद्यालय में विद्यार्थियों के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए मेडिकल, नॉन-मेडिकल, कॉमर्स, आर्ट्स, कंप्यूटर साइंस, ऑटोमोबाइल, हेल्थकेयर तथा टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी जैसे विविध विषय उपलब्ध हैं। इसके साथ ही संस्थान में स्मार्ट क्लासरूम, आईसीटी लैब, डिजिटल लाइब्रेरी, वर्चुअल लैब और अटल टिंकरिंग लैब जैसी आधुनिक सुविधाएं भी स्थापित हैं, जो विद्यार्थियों को तकनीकी और व्यावहारिक शिक्षा से जोड़ती हैं।

विद्यालय द्वारा छात्रों को अनेक निःशुल्क एवं सहायक सुविधाएं भी प्रदान की जा रही हैं, जिनमें कक्षा 6 से 10 तक निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें, वर्दी, मध्यान्ह भोजन, छात्रवृत्ति/स्टाइपेंड, नियमित स्वास्थ्य जांच, खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियां, अतिरिक्त कक्षाएं तथा करियर काउंसलिंग शामिल हैं।


विद्यालय की प्रधानाचार्य सुश्री सुनीता ठाकुर ने इस उपलब्धि को गौरवपूर्ण बताते हुए कहा कि हिमाचल के चयनित CBSE विद्यालयों में शामिल होना संस्थान के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का लक्ष्य प्रत्येक विद्यार्थी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक संसाधन और व्यक्तिगत मार्गदर्शन प्रदान करना है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि सीमित सीटों और प्रत्येक सेक्शन में निर्धारित संख्या को ध्यान में रखते हुए समय रहते प्रवेश सुनिश्चित करें।
विद्यालय प्रशासन के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर की जा रही है। इच्छुक अभिभावक एवं विद्यार्थी अधिक जानकारी के लिए विद्यालय कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें

हर साल की वही पढ़ाई, फिर क्यों नई लूट? शिक्षा व्यवस्था पर उठते सवाल और टूटता मध्यमवर्ग

भुंतर में ‘फर्जी पुलिस’ का आतंक: दिनदहाड़े लूट, ₹5000 छीनकर फरार—गिरफ्तारी के बावजूद कई सवाल बरकरार

बंजार–सैंज महाविद्यालयों में प्रवक्ताओं के रिक्त पदों पर सरकार की चुप्पी, शिक्षा व्यवस्था पर गहराता संकट — विधायक सुरेंद्र शौरी ने विधानसभा में उठाया मुद्दा

एनएचपीसी केंद्रीय विद्यालय सैंज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ

कुल्लू जिला अब अपनी बेटियों के स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

कुल्लू में शराब ठेकों की ई-ऑक्शन में रिकॉर्ड बोली, 183.69 करोड़ से ऊपर पहुंची नीलामी

Leave a Reply

You cannot copy content of this page