मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

पुलिस पेंशनर्स कल्याण संघ ब्लॉक आनी की मासिक बैठक सम्पन्न, लंबित चिकित्सा बिलों पर रोष

फ्रंट पेज न्यूज़ आनी (राज शर्मा)।
पुलिस पेंशनर्स कल्याण संघ ब्लॉक आनी, जिला कुल्लू की मासिक बैठक आज पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस आनी में उपाध्यक्ष श्री अमर सिंह की अध्यक्षता में पूर्वाह्न लगभग 2 बजे शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक में संघ के कुल आठ सदस्यों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान संघ में दो नए सदस्यों — श्री राम प्रकाश (उप निरीक्षक) तथा श्री गुड्डू राम (मानक सहायक उप निरीक्षक) ने औपचारिक रूप से संघ की सदस्यता ग्रहण की। संघ की ओर से नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें धन्यवाद एवं शुभकामनाएं दी गईं।

इसके अतिरिक्त बैठक में श्री मंगत राम, श्री जाबे राम, श्री उगम राम, श्री कहर सिंह तथा श्री सूरज प्रकाश शर्मा (सचिव, ब्लॉक आनी) उपस्थित रहे।
बैठक में संघ की पूर्व में उठाई गई मांगों पर भी चर्चा की गई, जिन्हें सरकार द्वारा अभी तक पूरा नहीं किया गया है। सदस्यों ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा आश्वासन दिए जाने के बावजूद चिकित्सा बिलों का भुगतान अब तक नहीं हो पाया है, जिससे पेंशनर्स में रोष व्याप्त है। संघ के सदस्यों ने कहा कि वृद्धावस्था के कारण दवाइयों की खरीद में उन्हें गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
संघ ने सरकार से मांग की कि पेंशनर्स की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए लंबित चिकित्सा बिलों का भुगतान शीघ्र किया जाए, ताकि बुजुर्ग पेंशनधारकों को राहत मिल सके।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई।

You cannot copy content of this page