मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

सैंज में भंडारे के दौरान हमला बना जानलेवा, AIIMS बिलासपुर में घायल की मौत; बाबा समेत दो आरोपी गिरफ्तार

फ्रंटपेज न्यूज़ कुल्लू/सैंज।
जिला कुल्लू के सैंज क्षेत्र में एक धार्मिक आयोजन के दौरान हुआ विवाद आखिरकार एक व्यक्ति की जान ले बैठा। सैंज स्थित चेतन गिरि बाबा की कुटिया में आयोजित भंडारे के दौरान हुए हमले में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान AIIMS बिलासपुर में मौत हो गई।


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 04 जनवरी 2026 को राजेश शर्मा पुत्र  बुध राम निवासी गांव/डाकघर सैंज, तहसील सैंज, जिला कुल्लू ने पुलिस थाना सैंज में शिकायत दर्ज करवाई थी कि भंडारे के दौरान आयुष विशिष्ट गिरि बाबा (हरिद्वार) ने पीछे से उसके ऊपर जोरदार हमला कर दिया, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। हमले के बाद पीड़ित को चक्कर और उल्टियां होने लगीं, जिसके चलते उसे पहले सामुदायिक अस्पताल बंजार में भर्ती करवाया गया।
शुरुआत में पुलिस ने इस मामले में मारपीट का केस दर्ज कर पीड़ित का मेडिकल करवाया। 05 जनवरी 2026 को प्राप्त मेडिकल रिपोर्ट में चोटों को गंभीर प्रकृति का बताया गया, जिसके बाद थाना सैंज में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2) व 117(2) के तहत मामला दर्ज किया गया।
इलाज के दौरान पीड़ित की हालत लगातार नाजुक बनी रही और उसे बेहतर उपचार के लिए AIIMS बिलासपुर रेफर किया गया। दुर्भाग्यवश, 10 जनवरी 2026 को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस दुखद घटना की सूचना मृतक के बेटे सचिन शर्मा द्वारा पुलिस थाना सैंज को दी गई।
मौत की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामले में तुरंत धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता, 2023 (हत्या) जोड़ दी और त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी आयुष शर्मा (27 वर्ष) पुत्र अनूप शर्मा निवासी गांव/डाकघर सैंज, तहसील सैंज, जिला कुल्लू उर्फ वशिष्ठ गिरी, पुत्र  महंत हरी गिरी, श्री पंच दशनाम भैरव जूना अखाड़ा, मायापुर हरिद्वार (उत्तराखंड)** को कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस का कहना है कि इस मामले में हर पहलू से गहन जांच की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हमला किन परिस्थितियों में हुआ और इसके पीछे असली कारण क्या था।

You cannot copy content of this page