मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल का सपना अधूरा—तीन साल में कागज़ भी आगे नहीं बढ़े

फ्रंट पेज न्यूज़ बंजार
राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल परियोजना में हो रही लगातार देरी को लेकर क्षेत्र के स्थानीय विधायक ने सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। एसडीएम बंजार द्वारा सोमवार को कलवारी में विद्यालय हेतु चयनित भूमि का निरीक्षण किए जाने के बाद परियोजना पर नई चर्चा शुरू हो गई है, लेकिन विधायक का कहना है कि निरीक्षण से ज्यादा ज़रूरी है कि सरकार कागज़ी कार्रवाई को गति दे।

विधायक ने स्पष्ट कहा कि इस परियोजना के लिए भूमि का चयन वर्ष 2023 में ही कर लिया गया था, लेकिन तीन साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी सरकार परियोजना को आगे नहीं बढ़ा पाई। उन्होंने आरोप लगाया कि

सरकार अभी तक FCA (Forest Conservation Act) की अनिवार्य रिपोर्ट तक हासिल नहीं कर सकी,

FSI के लिए आवेदन भी नहीं किया गया,

और पूरे तीन वर्षों में ज़मीन पर कोई वास्तविक कार्य नहीं हुआ।

विधायक ने मुख्यमंत्री की घोषणा पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने मई 2025 में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल की स्थापना की घोषणा की थी, लेकिन छह महीनों में घोषणा पर अमल करने के लिए कोई औपचारिक आदेश तक जारी नहीं किया गया. उन्होंने कहा कि अब निरीक्षण हो रहा है, जबकि प्रशासनिक कार्रवाई महीनों पहले पूरी हो जानी चाहिए थी।

उन्होंने इसे सरकार की गंभीरता की कमी बताते हुए कहा कि विद्यालय निर्माण में देरी सीधे-सीधे क्षेत्र के उन बच्चों के साथ अन्याय है, जो कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से आज भी वंचित हैं।

विधायक ने सरकार से परियोजना को प्राथमिकता में लाने, FCA व FSI की प्रक्रिया को तुरंत पूरा करने और मुख्यमंत्री की घोषणा को जल्द लागू करने की मांग की है।

You cannot copy content of this page