मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

झनियार अग्निकांड पीड़ितों के लिए आगे आया राजा वीरभद्र सिंह ट्रस्ट, बांटी 3 लाख की आर्थिक मदद

फ्रंट पेज न्यूज कुल्लू।
झनियार गांव के अग्निकांड पीड़ितों की मदद के लिए आज राजा वीरभद्र सिंह ट्रस्ट आगे आया और ट्रस्ट की ओर से प्रभावित परिवारों को 3 लाख रुपये का चैक प्रदान किया गया। यह वही सहायता है जिसकी घोषणा लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आग लगने के अगले ही दिन झनियार पहुंचकर की थी।

आज ट्रस्ट की प्रतिबद्धता को निभाते हुए ट्रस्ट सदस्य तेजा ठाकुर और भोपाल ठाकुर झनियार गांव पहुंचे और प्रभावित परिवारों को यह आर्थिक सहायता सौंपी। इस दौरान जय ललित जॉनी, कुंज लाल राणा, बबलू, बलिराम, ओम और इंद्र भी उपस्थित रहे।

तेजा ठाकुर ने कहा कि राजा वीरभद्र सिंह ट्रस्ट हमेशा जरूरतमंद और मुश्किल में फंसे लोगों की सहायता के लिए तत्पर रहता है। विक्रमादित्य सिंह ने झनियार में लोगों का दुख-दर्द साझा करते हुए तीन लाख की सहायता देने की घोषणा की थी, जिसे आज पूरा किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह राशि प्रभावित परिवारों को अपने जीवन को फिर से पटरी पर लाने में मदद करेगी।

इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश की सभी समाजसेवी संस्थाओं और ट्रस्टों से अपील की कि वे भी झनियार गांव की खुलकर मदद के लिए आगे आएं।

वहीं झनियार गांव के लोगों ने इस कठिन समय में सहायता उपलब्ध करवाने के लिए राजा वीरभद्र सिंह ट्रस्ट का आभार जताया और कहा कि इस सहयोग से उन्हें नई उम्मीद और हौसला मिला है।

You cannot copy content of this page