मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

पुलगा में कैफे पर पुलिस की दबिश, 345 ग्राम चरस और 10 ग्राम मैजिक मशरूम बरामद, एक गिरफ्तार

फ्रंट पेज न्यूज कुल्लू।

पुलिस थाना मनीकर्ण की टीम ने विश्वसनीय गुप्त सूचना के आधार पर पुलगा स्थित मधुरवन ग्लैम्पिंग (कैफे) में दबिश दी। इस दौरान की गई तलाशी में कैफे के लीज संचालक रवि श्रीचन्द गोगिया (36 वर्ष) निवासी सिंधी कॉलोनी, भूसावल, जिला जलगांव (महाराष्ट्र) के कब्जे से 345 ग्राम चरस तथा 10 ग्राम मैजिक मशरूम बरामद किए गए।


पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध पुलिस थाना मनीकर्ण में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 व 22 के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाते हुए बरामद नशीले पदार्थों को कब्जे में लिया गया है।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद नशे की खरीद-फरोख्त कहां से और किन-किन लोगों के साथ की जा रही थी। इस मामले में नेटवर्क और सप्लाई चेन की भी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

You cannot copy content of this page