मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बंजार में वनाग्नि जागरूकता रैली, 138 विद्यार्थियों ने दिया जंगल बचाने का संदेश


फ्रंट पेज न्यूज़ बंजार।

द हंस फाउंडेशन के तत्वावधान में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (GSSS) बंजार में वनाग्नि यानी जंगलों में लगने वाली आग के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक प्रभावशाली जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्थानीय समुदाय को वनाग्नि से होने वाले पर्यावरणीय, आर्थिक और मानवीय नुकसान के प्रति सचेत करना तथा आग की घटनाओं को रोकने में जनभागीदारी को बढ़ावा देना रहा।


रैली के दौरान द हंस फाउंडेशन के सामुदायिक आयोजक जितेंद्र कुमार, बंजार रेंज के बी.ओ. धनवंत ठाकुर, वन रक्षक राम लाल और एनएसएस समन्वयक निरत सिंह नेगी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जंगलों में आग लगने से न केवल हरियाली और वन्यजीव नष्ट होते हैं, बल्कि जल स्रोत, आजीविका और मानव जीवन पर भी गंभीर प्रभाव पड़ता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं सतर्क रहें और समाज में भी वन संरक्षण का संदेश फैलाएं।


इस जागरूकता रैली में विद्यालय के 138 विद्यार्थी और शिक्षक सक्रिय रूप से शामिल हुए। विद्यार्थियों ने हाथों में संदेश पट्टिकाएं लेकर और नारों के माध्यम से लोगों से जंगलों को आग से बचाने, सूखी पत्तियों में आग न लगाने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित विभाग को देने की अपील की।
कार्यक्रम के समापन पर द हंस फाउंडेशन की ओर से सभी प्रतिभागियों, विद्यालय प्रशासन और वन विभाग का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी इस तरह के जनजागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित करने का संकल्प दोहराया

You cannot copy content of this page