फ्रंट पेज न्यूज़ कुल्लू। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना पतलीकुहल की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। दिनांक 02 जनवरी 2026 को राऊगी नाला के समीप गश्त के दौरान पुलिस ने एक युवक को चरस के साथ धर दबोचा।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गश्त के दौरान बुध राम (32 वर्ष) पुत्र श्री सूरत राम, निवासी गांव सोयल, डाकघर कराडसू, तहसील व जिला कुल्लू को संदेह के आधार पर रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 958 ग्राम चरस/कैनाविस बरामद की गई।
इस मामले में आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना पतलीकुहल में मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) की धारा 20 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है, वहीं बरामद नशे की खरीद-फरोख्त और नेटवर्क को लेकर भी गहन जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है और जांच के दौरान और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
पतलीकुहल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: राऊगी नाला के पास 958 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार

















