हिमाचल प्रदेश स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश-विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक राजनीति स्वास्थ्य मेले और त्यौहार

लारजी में सोमवार को होगा ‘वन बूथ–टेन यूथ’ महासम्मेलन

Follow Us:

फ्रंट पेज न्यूज़ बंजार।
आगामी सोमवार 8 दिसम्बर को बंजार विधानसभा क्षेत्र के लारजी में ‘वन बूथ–टेन यूथ’ अभियान को लेकर होने वाला विशाल सम्मेलन क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियों में नई ऊर्जा भरने जा रहा है। इसी आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आज बंजार मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम से जुड़े सभी प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक की अध्यक्षता बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने की। कार्यक्रम के प्रभारी खेम चंद ने अभियान की अब तक की प्रगति, बूथ स्तर पर युवाओं की सक्रियता और संगठनात्मक रणनीति पर विस्तार से रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि प्रत्येक बूथ पर युवाओं की सहभागिता लगातार बढ़ रही है और सम्मेलन के माध्यम से इस अभियान को नई दिशा देने की तैयारी की जा रही है।

विधायक सुरेंद्र शौरी ने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ‘वन बूथ–टेन यूथ’ संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का बेहद प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अधिकतम युवाओं तक पहुंचकर उन्हें इस अभियान से जोड़ा जाए, क्योंकि आने वाला सम्मेलन सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणा और जागरूकता का मंच साबित होगा।

लारजी में आयोजित होने वाला यह सम्मेलन बंजार विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों का संयुक्त भव्य कार्यक्रम होगा। बैठक में व्यवस्थाओं से लेकर प्रतिभागियों की संख्या बढ़ाने तक, हर बिंदु पर विस्तृत चर्चा की गई।

समीक्षा बैठक में देवेंद्र ठाकुर, हरीश ठाकुर, चिराग, मोहन पालसरा, यज्ञ चंद, हेमंत, लाल सिंह, दिनेश राजपूत, संजू, संजय ठाकुर, होशियार सिंह सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने सम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प दोहराया।

व्हाट्सएप, फेसबुक और ट्विटर (X) पर शेयर करने के लिए निम्नलिखित बटन पर क्लिक करें।

You cannot copy content of this page