मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

राष्ट्रीय सेवा योजना “सहभागिता” शिविर : चौथे दिन आध्यात्म, समाजसेवा और नवाचार का संगम

फ्रंट पेज न्यूज़ बंजार। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय बंजार द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष आवासीय शिविर “सहभागिता” का चौथा दिवस 28 दिसंबर 2025 को उत्साह, अनुशासन और प्रेरक गतिविधियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
दिन का शुभारंभ प्रातः 4:30 बजे आनापान ध्यान सत्र से हुआ।

इसके उपरांत स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर से दवाला मंदिर तक प्रभात फेरी निकाली तथा मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन कर आध्यात्मिक वातावरण सृजित किया। नाश्ते के बाद ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय केंद्र बंजार की बहिनों निमू, पुष्पलता व प्रियंका ने सहज राजयोग शिविर में “सृष्टि रचना” विषय पर व्याख्यान एवं अभ्यास करवाया।


अकादमिक सत्र में थाना प्रभारी बंजार श्री चंद्र शेखर ठाकुर ने “बदलते समाज में पुलिस की भूमिका” पर प्रभावशाली संबोधन देते हुए युवाओं से नशामुक्त समाज, यातायात अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. राजेश कुमार सिंह सहित अतिथियों की उपस्थिति में एनएसएस की पहल “प्रोजेक्ट मार्गदर्शक” के अंतर्गत “प्रयास अनमोल” का विधिवत शुभारंभ किया गया।


दिन के उत्तरार्ध में रचनात्मक गतिविधियों के तहत स्वयंसेवियों ने तैरते जहाजों के मॉडल बनाए, जबकि ऑनलाइन सत्र में हेम राज ने विद्यार्थियों के सशक्तिकरण और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं पर मार्गदर्शन दिया।
कुल मिलाकर, “सहभागिता” शिविर का चौथा दिवस आध्यात्मिक, शैक्षणिक, सामाजिक और नवाचारपूर्ण गतिविधियों के साथ प्रेरणादायक एवं सफल रहा।

You cannot copy content of this page