मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय विशेष आवासीय शिविर सहभागिता का छठा दिवस

फ्रंट पेज न्यूज़ बंजार।

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय बंजार द्वारा आज दिनांक 30 दिसम्बर, 2025 को “सहभागिता” सात दिवसीय विशेष आवासीय शिविर के पाँचवे दिन प्रातः 4:30 बजे से आनापान ध्यान सत्र आयोजित किया गया तथा इसके बाद सभी स्वयंसेवियों ने आज महाविद्यालय के गलियारे में ही इकट्ठे होकर भजन कीर्तन किया। इसके बाद सभी स्वयंसेवियों ने मिलकर कल होने वाले समापन समारोह के लिए नुक्कड़ नाटक तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अभ्यास किया।


इसके बाद नाश्ता उपरांत प्रातः 9-10 बजे तक ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय केन्द्र बंजार की बहिन प्रियंका द्वारा सहज राजयोग शिविर के छठे दिन ध्यान साधना के बारे में विस्तारपूर्वक व्याख्यान दिया गया। ब्रह्मा कुमारी प्रियंका बहिन ने बताया कि मनुष्य का जीवन परमात्मा की अनमोल कृति है। इस अनमोल जीवन को सात्विकता सहित जीने के लिए मनुष्य को मेडिटेशन करना बहुत जरूरी है।

यह हमारे मन व आत्मा को स्वस्थ रखने के साथ हमारे मानसिक रोगों को भी दूर करता है। इस व्याख्यान के उपरांत ब्रह्मा कुमारी प्रियंका बहिन द्वारा सभी को सहज राजयोग का अभ्यास करवाया गया। इसके बाद सभी स्वयंसेवकों ने परेड अभ्यास में भाग लिया।


इसके बाद अकादमिक सत्र में आज की मुख्य अतिथि तथा वक्ता डॉ. संगीता, चिकित्सा अधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र थाटीबीड, खंड बंजार रहीं।उन्होंने सभी को स्वास्थ्य ही वास्तविक सम्पदा है, विषय पर सरल शब्दों में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने इकाई के प्रयासों को भी सराहा। इस कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेवी कविता द्वारा किया गया जबकि स्वयंसेवी करूणा व घनेश्वरी ने क्रमशः स्वागत व आभार भाषण दिया। इस अवसर पर स्वयंसेवी ललिता व मिनक्षी ने लोकनृत्य की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर डॉ संगीता, प्राचार्य प्रो. राजेश कुमार सिंह, श्रीमती रेखा तथा श्री लेख राज सहित कार्यक्रम अधिकारी द्वारा इकाई के प्रयास सोंगी पर आधारित प्रोजेक्ट सारथी का भी विधिवत शुभारम्भ किया गया।
इसके बाद सभी स्वयंसेवियों ने भोजन किया और महाविद्यालय परिसर तथा रसोई कक्ष के आसपास साफ सफाई की। उल्लेखनीय है कि समापन अवसर पर सभी स्वयंसेवक ब्रह्मा कुमारी बहिनों के नेतृत्व में कल भोजन पकायेंगे और परमपिता शिव बाबा को भोग लगाने के बाद सभी अतिथियों को कल भोजन परोसा जाएगा।
तत्पश्चात ओनलाईन सत्र में आज के मुख्य अतिथि व वक्ताओं में भारतीय रिजर्व बैंक क्षेत्रीय कार्यालय शिमला से प्रबंधक श्री आशीष सांगरा द्वारा “बच्चों में वित्तीय साक्षरता”, प्रबंधक श्रीमती शीनम कुमार द्वारा “भारतीय रिजर्व बैंक में रोजगार सम्भावनाएं” तथा सहायक प्रबंधक श्री बिक्रम बनगढ द्वारा “वित्तीय धोखाधडी: रोकथाम तथा भारतीय रिजर्व बैंक के शिकायत निवारण प्रकोष्ठ में शिकायत” विषयों पर अत्यंत महत्वपूर्ण व्याख्यान दिए गए। इस अवसर पर सभी से अंत में पाँच प्रश्न भी पूछे गए और विजेताओं को भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से चोकलेटस भी कार्यक्रम अधिकारी द्वारा दिए गए। इस अवसर पर सभी स्वयंसेवकों को भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से जलपान भी करवाया गया। इसके बाद एक अन्य आभासी व्याख्यान करवाया गया जिसमें वर्ष 2024 के हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा में 6वाँ स्थान प्राप्त करने वाले श्री राहुल शर्मा, वर्तमान नायब तहसीलदार करसोग, जिला मंडी द्वारा “प्रशासनिक सेवाओं में अवसर: संघर्ष व रणनीति” विषय पर अत्यंत महत्वपूर्ण व्याख्यान के माध्यम से सभी का मार्गदर्शन किया। उन्होने सभी को सरकारी सेवाओं में आने के लिए कडी प्रतिबद्धता तथा परिश्रम को इसका मूल मंत्र बताया। इस प्रकार सात दिवसीय विशेष आवासीय शिविर “सहभागिता” का छठा दिन भी बहुत जानकारीपूर्ण, सृजनात्मक तथा रचनात्मक दिवस रहा।

You cannot copy content of this page