मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

नित्थर में शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई: पिकअप से 50 पेटी देशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

फ्रंटपेज न्यूज़ निरमण्ड (कुल्लू)।
जिला कुल्लू के निरमण्ड क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 पेटी देशी शराब की खेप पकड़ी है। यह कार्रवाई 15 जनवरी 2026 को पुलिस थाना निरमण्ड की टीम ने विश्वसनीय गुप्त सूचना के आधार पर की।
जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने नित्थर बाजार में खड़ी एक पिकअप गाड़ी नंबर HP35-8877 को शक के आधार पर रोका और नियमानुसार तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 50 पेटियां देशी शराब (मार्का ऊना नंबर-1) बरामद की गईं।
पुलिस ने मौके पर ही वाहन चालक सोनू (31 वर्ष) पुत्र श्री धन बहादुर, निवासी गांव वैहरी, डाकघर दलाश, तहसील आनी, जिला कुल्लू को गिरफ्तार कर लिया।
इस संबंध में आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना निरमण्ड में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।
फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है और तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

You cannot copy content of this page