मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

NH-305 के उन्नयन को लेकर केंद्र से तेज़ी की उम्मीद।

फ्रंट पेज न्यूज़ बंजार।

बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र शौरी ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर राष्ट्रीय राजमार्ग-305 (NH-305) की दयनीय स्थिति को प्रमुखता से उठाया और इसके शीघ्र उन्नयन व मरम्मत के लिए विशेष बजट उपलब्ध करवाने की मांग की। उन्होंने विशेष रूप से बरसात के बाद सड़क की खराब हालत का उल्लेख करते हुए कहा कि यह मार्ग क्षेत्र की जीवनरेखा है, इसलिए इसे जल्द सुधारना अत्यंत आवश्यक है, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम यातायात सुविधा मिल सके।

इसके साथ ही उन्होंने औट से बंजार तक प्रस्तावित NH-305 के लिए तैयार की जा रही विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति देने का आग्रह भी किया।

विज्ञापन

इस दौरान औट-बंजार मार्ग पर DPR निर्माण के दौरान उत्पन्न सिंकहोल की समस्या का मुद्दा भी उठाया गया, जिस पर केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार से DPR प्राप्त होते ही उसे प्राथमिकता से मंजूरी दी जाएगी तथा सिंकहोल की विवेचना रिपोर्ट भी शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए जाएंगे।

विज्ञापन

विधायक शौरी ने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार के सकारात्मक रुख से NH-305 के कार्यों में तेजी आएगी और क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही सड़क समस्या का समाधान जल्द संभव होगा।

और पढ़ें

टीजीटी मेडिकल परिणाम में बंजार की बेटियों का जलवा, ज्योति ठाकुर व देवेश्वरी ठाकुर ने क्षेत्र का नाम किया रोशन

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में करीब 200 लोगों ने लिया लाभ, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी सेवाएं

हिमाचल के 150 चयनित CBSE विद्यालयों में शामिल PM SHRI GMSSS बंजार में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

हर साल की वही पढ़ाई, फिर क्यों नई लूट? शिक्षा व्यवस्था पर उठते सवाल और टूटता मध्यमवर्ग

भुंतर में ‘फर्जी पुलिस’ का आतंक: दिनदहाड़े लूट, ₹5000 छीनकर फरार—गिरफ्तारी के बावजूद कई सवाल बरकरार

बंजार–सैंज महाविद्यालयों में प्रवक्ताओं के रिक्त पदों पर सरकार की चुप्पी, शिक्षा व्यवस्था पर गहराता संकट — विधायक सुरेंद्र शौरी ने विधानसभा में उठाया मुद्दा

Leave a Reply

You cannot copy content of this page