मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

मेहनत और लगन से मिली सफलता: नेहा राणा ने IBPS के तहत यूको बैंक में किया क्वालीफाई।

फ्रंट पेज न्यूज़, कुल्लू/बंजार।

ग्राम पंचायत बाहु की होनहार बेटी नेहा राणा ने अपनी मेहनत और समर्पण के बल पर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए IBPS (Institute of Banking Personnel Selection) परीक्षा के माध्यम से यूको बैंक में चयन प्राप्त किया है। माता चंद्रा राणा पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत बाहू  पिता कुंज लाल राणा पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत बंजार की पुत्री नेहा राणा  ने एमएससी (केमिस्ट्री) तथा बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है।


नेहा ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और समर्थन के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी। उन्होंने बताया कि वे अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रही हैं और निरंतर प्रयासरत हैं।


उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि यदि पढ़ाई के प्रति लगन और निरंतरता बनाए रखी जाए, तो सफलता अवश्य मिलती है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।


नेहा की सफलता से क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी और वे भी अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रेरित होंगे। यह उपलब्धि क्षेत्र का नाम रोशन करने के साथ-साथ शिक्षा के प्रति जागरूकता को भी बढ़ावा देती है।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page