मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

गाडा़गुशैनी हत्याकांड का खुलासा: 3 आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी


फ्रंट पेज न्यूज़ बंजार।

पुलिस थाना बंजार क्षेत्र में 08 जनवरी 2026 को हुई हत्या की घटना में संलिप्त तीन आरोपियों को स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान टिकम राम (30) पुत्र कपूर सिंह निवासी गाड़ा गुशैणी, गोपी चंद (23) पुत्र उत्तम राम निवासी टपनाली गाड़ागुशैणी तथा दूर सिंह (26) पुत्र ज्ञान चंद निवासी चाण्डी डाकघर घाटी तहसील बालीचौकी जिला मंडी के रूप में हुई है। तीनों को 08 जनवरी 2026 को ही बंजार क्षेत्र से प्रक्रियानुसार गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है और इस हत्याकांड में संलिप्त अन्य संभावित लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है, वहीं जल्द ही मामले में और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

You cannot copy content of this page