मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

लारजी में विधायक सुरेंद्र शौरी का कांग्रेस सरकार पर सीधा हमला, कहा—“जश्न मनाने से पहले जनता की पीड़ा देखे सरकार”

फ्रंट पेज न्यूज़ बंजार।

लारजी में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र शौरी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर किए जा रहे भव्य समारोह पर कड़ा विरोध जताया और सरकार के उत्सव को जनता के साथ “अन्याय” करार दिया। उन्होंने कहा कि सरकार जश्न मनाने की तैयारियों में डूबी है, जबकि प्रदेश के लोग मूलभूत सुविधाओं के गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं। विधायक शौरी ने कहा कि बंजार विधानसभा क्षेत्र को सरकार ने अपने पूरे कार्यकाल में योजनाबद्ध तरीके से नजरअंदाज किया, जिसके परिणामस्वरूप सड़क, पेयजल आपूर्ति और बिजली जैसी ज़रूरी सेवाएँ पूरी तरह चरमरा गई हैं।

कई गांवों में हालात इतने खराब हो चुके हैं कि लोग रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार इन समस्याओं का समाधान करने के बजाय समारोहों और प्रचार में व्यस्त है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के इस “ग़ैर-जिम्मेदाराना और आत्ममुग्ध” रवैये ने पूरे क्षेत्र में गहरी नाराजगी पैदा कर दी है। शौरी ने कहा कि बंजार की जनता वर्षों से बुनियादी जरूरतों के पूरे होने का इंतजार कर रही है, लेकिन प्रदेश सरकार उनकी समस्याओं की ओर देखने तक को तैयार नहीं। उन्होंने इसे जनता के प्रति असंवेदनशीलता का जीवंत उदाहरण बताया और कहा कि लोगों को कठिनाइयों में छोड़कर सरकार का उत्सव मनाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। विधायक शौरी ने मांग की कि प्रदेश सरकार जश्न पर खर्च करने से पहले जनता की वास्तविक पीड़ा पर ध्यान दे, बंजार सहित पूरे प्रदेश में चरमराई सेवाओं को बहाल करे और ठप पड़े विकास कार्यों को तुरंत गति दे। उनका कहना है कि जनता का धैर्य अब जवाब देने लगा है और सरकार को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए जमीन पर काम दिखाना होगा, अन्यथा जनता लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देने के लिए तैयार है।

You cannot copy content of this page