मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

मेधावी छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित।


फ्रंट पेज न्यूज़ ,कुल्लू।


पीएम श्री आदर्श पाठशाला भुठ्ठी में लगघाटी शिक्षा विभाग कर्मचारी कल्याण संघ द्वारा एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की मेधावी छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।


समारोह में सानवी ठाकुर, जिन्होंने NMMS (नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप) परीक्षा उत्तीर्ण की तथा बैडमिंटन प्रतियोगिता में विजेता रहीं, को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही प्रियंका ठाकुर, जिन्होंने 5वीं कक्षा में ब्लॉक कुल्लू में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, को भी सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान संघ के पदाधिकारियों और उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने छात्राओं को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। वक्ताओं ने कहा कि इन छात्राओं की उपलब्धियां अन्य बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत हैं और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन से ही समाज का विकास संभव है।

विज्ञापन


समारोह में शिक्षकों, अभिभावकों और स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही, जिन्होंने छात्राओं की सफलता पर खुशी व्यक्त की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page