मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

नीले ड्रम कांड का खौफ! पत्नी को प्रेमी संग रंगे हाथों पकड़कर भी पति बोला—‘मां का इकलौता सहारा हूं, जान जोखिम में नहीं डालूंगा’

फ्रंट पेज न्यूज़

मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। युवक ने तत्काल प्रेमी को कमरे में बंद कर पुलिस को बुला लिया और कुछ ही देर में दोनों को थाने ले जाया गया, जहाँ मामला धीरे-धीरे और नाटकीय रूप लेता चला गया। थाने में पत्नी अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही, जबकि उसके मायके पक्ष के लोग भी उसकी हरकतों से नाराज़ होकर उससे किनारा करते नजर आए। इस बीच असल मोड़ तब आया, जब पति ने पत्नी को अपने साथ ले जाने से साफ इनकार कर दिया। युवक ने सबके सामने कहा कि उसके पिता नहीं हैं और वह अपनी विधवा मां का इकलौता सहारा है। उसने डर जताया कि कहीं उसकी पत्नी भी मेरठ के चर्चित ‘नीले ड्रम वाली मुस्कान’ कांड की तरह अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या न कर दे। युवक के इस बयान ने थाने में मौजूद सभी लोगों को हिला दिया, क्योंकि मुस्कान हत्याकांड की यादें अभी भी शहर में ताज़ा हैं, जिसमें पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की बेरहमी से हत्या कर शव के टुकड़े नीले ड्रम में सीमेंट से भरकर छिपा दिए थे। सरूरपुर का पति इसी घटना से डरा हुआ था और उसी भय के चलते उसने कहा कि वह अपनी जान जोखिम में नहीं डाल सकता। घंटों चले हंगामे और बातचीत के बाद अंततः समाज के लोगों ने भी युवती को उसके प्रेमी के साथ भेजने का फैसला किया और दोनों पक्षों ने पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

You cannot copy content of this page