मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

देव मुहूर्त में संपन्न हुई मार्कंडेय ऋषि व माता त्रिपुरा बाला सुंदरी के रथ की प्राण प्रतिष्ठा हजारों श्रद्धालुओं की सहभागिता, विशाल भंडारे का आयोजन

फ्रंट पेज न्यूज़ बंजार।
पिछली मध्यरात्रि को शुभ देव मुहूर्त मिलते ही बंजार उपमंडल के बला गांव में स्थित मार्कंडेय ऋषि एवं माता त्रिपुरा बाला सुंदरी के संपूर्ण रथ की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा पूजा भव्य एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस पावन देव कार्य को क्षेत्र की प्राचीन देव परंपराओं के अनुसार पूर्ण विधि-विधान से संपन्न किया गया।


9 जनवरी को मार्कंडेय ऋषि पेड़चा के आगमन के पश्चात विभिन्न देव रीतियों एवं अनुष्ठानों का निर्वहन किया गया। मध्यरात्रि में लग्न मिलते ही प्राण प्रतिष्ठा की मुख्य पूजा आरंभ हुई, जो प्रातःकाल तक अनेक देव कार्यों और विधानों के साथ संपन्न होकर अपने अंतिम चरण तक पहुँची।
10 जनवरी को इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।


इस पावन प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक, जिला कुल्लू भाजपा के पूर्व अध्यक्ष तथा

एपीएमसी अध्यक्ष मियां राम सिंह और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। जयराम ठाकुर ने देवली समाज को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसी देव परंपराएं हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं, जिन्हें इसी प्रकार सहेज कर आगे बढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं प्राकृतिक आपदाओं से रक्षा की कामना भी की।

राजा महेश्वर सिंह पूजा पूजा अर्चना करते हुए


इस अवसर पर राजा महेश्वर सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे और विधिवत पूजा-अर्चना की। साथ ही करदार संघ जिला अध्यक्ष दोतराम, महासचिव टी.सी. महंत, खंड बंजार के अध्यक्ष सत्यदेव नेगी सहित समाज से जुड़े अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, आस्था और देव परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला। यह प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम क्षेत्र के लिए धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक एकता का प्रतीक बनकर उभरा।

You cannot copy content of this page