मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

मंडी–कटौला सड़क मार्ग रहेगा अस्थायी रूप से बंद, जल शक्ति विभाग के कार्य के चलते यातायात प्रभावित

फ्रंट पेज न्यूज़ मंडी।
जल शक्ति विभाग द्वारा पेयजल पाइप लाइन बिछाने एवं मरम्मत कार्य के चलते मंडी–कटौला सड़क मार्ग सीमित अवधि के लिए बंद रहेगा। इस संबंध में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार ने आवश्यक आदेश जारी किए हैं।
जारी आदेशों के अनुसार छिपणु टैंक के समीप सड़क के आर-पार विभिन्न पेयजल पाइप लाइनों को बिछाने का कार्य प्रस्तावित है। इस कार्य के दौरान 04 जनवरी, 2026 को प्रातः 10 बजे से सायं 3 बजे तक मंडी–कटौला सड़क मार्ग इस क्षेत्र में यातायात के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि इस अवधि के दौरान वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और सहयोग बनाए रखें।
समखेतर क्षेत्र में भी अस्थायी बंद
इसके अतिरिक्त एक अन्य आदेश में बताया गया है कि मंडी शहर के समखेतर क्षेत्र में पेयजल पाइप लाइनों की लीकेज मरम्मत के चलते 04 जनवरी, 2026 को सायं 8 बजे से मरम्मत कार्य पूर्ण होने तक सड़क मार्ग अस्थायी रूप से बंद रहेगा।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कदम पेयजल आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने और भविष्य में होने वाली समस्याओं से बचाव के लिए उठाया जा रहा है। लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे निर्धारित समय के दौरान धैर्य बनाए रखें तथा यातायात नियमों का पालन करें।

You cannot copy content of this page