मंडी (फ्रंटपेज न्यूज़)
मंडी जिला के भियूली क्षेत्र से एक युवक के लापता होने की खबर ने स्थानीय लोगों और परिजनों की चिंता बढ़ा दी है। जानकारी के अनुसार, विशाल शर्मा नाम का युवक शनिवार रात लगभग 9:00 बजे अपने घर से अचानक लापता हो गया। हैरानी की बात यह है कि उसका मोबाइल फोन भी घर पर ही पड़ा मिला है, जिससे संपर्क करना संभव नहीं हो पा रहा है।
परिजनों का कहना है कि विशाल बिना किसी को बताए घर से निकल गया और तब से उसका कोई सुराग नहीं है। देर रात से ही परिवारजन और परिचित आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
परिवार ने सभी से अपील की है कि अगर किसी को विशाल शर्मा के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो कृपया 9736000723 नंबर पर संपर्क करें। युवक के लापता होने से मोहल्ले में भी चिंता का माहौल है।
लोगों का कहना है कि युवक का अचानक इस तरह गायब होना रहस्यपूर्ण है और पुलिस को भी इस मामले में शीघ्र कदम उठाना चाहिए।












