मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

मनाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 21 वर्षीय युवक से 30.780 ग्राम चिट्टा बरामद

मनाली, (फ्रंटपेज न्यूज़)

पुलिस थाना मनाली की टीम ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने गजाँ रोड बाईफ्रिकेशन पर एक युवक को तलाशी के लिए रोका। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 30.780 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया।

आरोपी की पहचान सुनील चन्द (21 वर्ष) पुत्र श्री चेतराम निवासी गांव शरुट, डाकघर बठाहड़, तहसील बंजार, जिला कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना मनाली में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बरामद चिट्टे की खरीद-फरोख्त के नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच तेज कर दी गई है। आगामी अन्वेषण के दौरान यह भी पता लगाया जाएगा कि आरोपी नशे का यह जखीरा कहां से लेकर आया और किन लोगों तक इसकी सप्लाई करने वाला था।

You cannot copy content of this page