फ्रंट पेज न्यूज़ मनाली। पुलिस थाना मनाली की टीम ने शुक्रवार देर शाम एक विश्वसनीय गुप्त सूचना के आधार पर मनाली स्थित होटल चैलसिया (नज़दीक अतिथि स्वीट्स) में बड़ी कार्रवाई अंजाम दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने होटल में दबिश दी और कमरा नंबर–114 की नियमानुसार तलाशी ली।
तलाशी के दौरान कमरे में मौजूद पांच लोगों—
रोहित वर्मा (23 वर्ष), निवासी जालंधर (पंजाब)
मुकेश कुमार यादव (24 वर्ष), निवासी बलिया (उत्तर प्रदेश)
सानीजूल उर्फ़ दादा (33 वर्ष), निवासी वर्धमान, कोलकाता
एक युवती निवासी पंजाब
एक युवती निवासी कोलकाता
के कब्जे से कुल 26.29 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई।
पुलिस ने मौके पर ही सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर धारा 21 व 29, NDPS Act के तहत अभियोग दर्ज किया है। सभी आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि बरामद नशे के स्रोत, सप्लाई चैन और नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है, और आगामी दिनों में ऐसे अभियानों को और तेज़ किया जाएगा।
मनाली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में नशे के किसी भी रूप को पनपने नहीं दिया जाएगा और बाहरी राज्यों से आने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की कड़ी निगरानी जारी रहेगी।

















