मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

मनाली पुलिस ने देह व्यापार रैकेट का किया भंडाफोड़, 5 आरोपियों पर मामला दर्ज

फ्रंट पेज न्यूज़ मनाली।


चार पीड़ित महिलाओं को आरोपियों के चंगुल से कराया गया मुक्त

कुल्लू जिले के पर्यटन नगरी मनाली में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित रैकेट का पर्दाफाश किया है। मनाली पुलिस ने बीती रात मध्य रात्रि के दौरान छापेमारी कर देह व्यापार में संलिप्त 02 पुरुषों और 03 महिलाओं को मौके से गिरफ्तार किया है।
पुलिस द्वारा इस संबंध में अभियोग संख्या 209/2025, दिनांक 22 दिसंबर 2025 के तहत अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 4 व 5 तथा बीएनएस–2023 की धारा 143 के अंतर्गत थाना मनाली में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी लंबे समय से अवैध रूप से देह व्यापार का संचालन कर रहे थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 04 पीड़ित महिलाओं को आरोपियों के कब्जे से मुक्त करवाया, जिन्हें सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है तथा आवश्यक काउंसलिंग व कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
गिरफ्तार सभी आरोपियों को 22 दिसंबर 2025 को नियमानुसार गिरफ्तार कर माननीय न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी, मनाली की अदालत में पेश किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहन जांच की जा रही है और आगे और गिरफ्तारियां होने से इंकार नहीं किया जा सकता।
मनाली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अनैतिक गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस तरह के अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

You cannot copy content of this page