मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा श्री महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव

शामशी/कुल्लू


जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान श्री महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक के पावन अवसर पर शमशी स्थित जैन निवास में भव्य धार्मिक आयोजन का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम श्रीमान विनोद जैन के निवास स्थान पर आयोजित होगा, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेंगे।
कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः से ही भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना रहेगा। भजन-कीर्तन का आयोजन प्रातः 11:00 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें भगवान महावीर के उपदेशों और जीवन दर्शन का गुणगान किया जाएगा। इसके उपरांत दोपहर 1:00 बजे से पावन भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था रहेगी। आयोजन में सभी धर्मप्रेमियों को सपरिवार आमंत्रित किया गया है।


इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य न केवल भगवान महावीर के जन्मोत्सव को मनाना है, बल्कि उनके बताए मार्ग—अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह और करुणा—को समाज में प्रसारित करना भी है। आयोजन का संचालन विनोद जैन परिवार द्वारा किया जा रहा है।

भगवान महावीर स्वामी का जीवन त्याग, तपस्या और आत्मज्ञान का अद्भुत उदाहरण है। उनका जन्म लगभग 599 ईसा पूर्व वैशाली (वर्तमान बिहार) में हुआ था। उन्होंने राजसी जीवन को त्यागकर कठोर तपस्या के माध्यम से केवलज्ञान प्राप्त किया और मानवता को एक नया मार्ग दिखाया।

श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा श्री महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव

Leave a Reply

You cannot copy content of this page