मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

पीएनबी शाखा बंजार में वीसी मीटिंग आयोजित, ग्राहकों को बैंक योजनाओं की दी विस्तृत जानकारी

कृषि, बीमा व अन्य बैंकिंग योजनाओं पर हुआ संवाद; हर माह 10 तारीख को बैठक आयोजित करने की घोषणा

फ्रंट पेज न्यूज़ बंजार।


पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) शाखा बंजार में मंगलवार को सर्किल ऑफिस मंडी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक ताराचंद ने की, जिसमें बैंक के ग्राहकों को विभिन्न बैंकिंग योजनाओं तथा सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।


इस अवसर पर वरिष्ठ प्रबंधक ताराचंद ने उपस्थित ग्राहकों को बैंक की विभिन्न योजनाओं जैसे कृषि ऋण, बीमा योजनाएं, किसान संबंधी वित्तीय सुविधाएं तथा अन्य बैंकिंग सेवाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि बैंक का उद्देश्य ग्राहकों को केवल सेवाएं प्रदान करना ही नहीं बल्कि उन्हें वित्तीय रूप से जागरूक बनाना भी है, ताकि वे बैंकिंग योजनाओं का अधिकतम लाभ उठा सकें।


उन्होंने बताया कि इस प्रकार की वीसी आधारित ग्राहक बैठक हर माह की 10 तारीख को आयोजित की जाएगी, ताकि ग्राहकों की समस्याओं और सुझावों को सीधे सुना जा सके। बैठक के दौरान ग्राहकों ने अपनी बैंकिंग संबंधी कई समस्याएं और जिज्ञासाएं भी रखीं, जिनका मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया गया।


वरिष्ठ प्रबंधक ने ग्राहकों से आह्वान किया कि वे इन बैठकों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें। उन्होंने कहा कि बैंक से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी, समस्या या शिकायत को ऐसे मंचों पर सीधे बैंक अधिकारियों के सामने रखा जा सकता है, जिससे उसका तत्काल और पारदर्शी समाधान संभव हो पाता है।


उन्होंने यह भी कहा कि बैंकिंग योजनाओं की सही जानकारी प्राप्त कर ग्राहक स्वयं भी लाभान्वित हो सकते हैं और अपने आसपास के लोगों को भी इन योजनाओं के बारे में जागरूक कर सकते हैं, जिससे अधिक से अधिक लोगों तक बैंक की सुविधाएं पहुंच सकें।


बैठक में उपस्थित ग्राहकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के संवाद से बैंक और ग्राहकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होता है और समस्याओं का समाधान भी आसानी से हो पाता है।

और पढ़ें

बंजार में महिला दिवस समारोह: नवजात बेटियों को सम्मान, महिलाओं ने फैशन शो और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन

बंजार–सैंज में आपदा पीड़ितों को करोड़ों की राहत, विशेष पैकेज के तहत सीधे खातों में पहुंची आर्थिक मदद

जिभी वैली टूरिज्म डेवलपमेंट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी निर्विरोध घोषित, कैप्टन किशन सिंह फिर बने अध्यक्ष

बंजार क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था चरमराई, 44 में से केवल 5 रूटों पर चल रही बसें

तीर्थन घाटी में जिम्मेदार पर्यटन की मिसाल: पर्यटकों ने प्लास्टिक मुक्त यात्रा और पौधारोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जिभी वैली पर्यटन विकास संघ चुनाव: नामांकन जांच और वापसी प्रक्रिया पूरी, 7 मार्च को होगी अंतिम घोषणा

Leave a Comment

You cannot copy content of this page