हिमाचल प्रदेश स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश-विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक राजनीति स्वास्थ्य मेले और त्यौहार

लोक भवन में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, राज्यपाल ने सत्य और अहिंसा के मार्ग को किया नमन

Follow Us:

फ्रंट पेज न्यूज़ शिमला।
राजधानी स्थित लोक भवन के दरबार हॉल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर एक गरिमामय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके विचारों व राष्ट्र के प्रति अतुलनीय योगदान को स्मरण किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर भारत को स्वतंत्रता दिलाई। उन्होंने कहा कि आज के समय में, जब दुनिया संघर्ष, हिंसा और असहिष्णुता के दौर से गुजर रही है, गांधीजी का संदेश पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हो गया है। सत्य, अहिंसा और सहिष्णुता ही वह रास्ता है, जो मानवता को स्थायी शांति की ओर ले जा सकता है।
राज्यपाल ने कहा कि देश हमेशा गांधीजी का ऋणी रहेगा, जिन्होंने दुनिया के सबसे बड़े अहिंसक आंदोलनों में से एक का नेतृत्व किया। उन्होंने बताया कि गांधीजी ने यह सिद्ध कर दिया कि बिना हिंसा के भी सामाजिक और राजनीतिक परिवर्तन संभव है और अहिंसा की शक्ति किसी भी हथियार से कहीं अधिक प्रभावशाली हो सकती है।
उन्होंने आगे कहा कि गांधीजी के आदर्श आज भी लोगों को प्रेरणा देते हैं और समाज को शांति, न्याय और सद्भाव की दिशा में मार्गदर्शन करते हैं। गांधी का जीवन केवल इतिहास नहीं, बल्कि आज और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक जीवंत मार्गदर्शक है।
श्रद्धांजलि सभा में राज्यपाल के सचिव सी. पी. वर्मा सहित लोक भवन के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे। सभी ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन, आदर्शों और राष्ट्र के लिए दिए गए बलिदानों को श्रद्धापूर्वक याद किया।

व्हाट्सएप, फेसबुक और ट्विटर (X) पर शेयर करने के लिए निम्नलिखित बटन पर क्लिक करें।

और पढ़ें

निस्वार्थ सेवा की त्रिवेणी से बदला बंजार का सामाजिक परिदृश्य

नागरिक अस्पताल बंजार से चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति पर भड़के विधायक सुरेंद्र शौरी, अस्पताल परिसर के बाहर दिया धरना

केंद्रीय बजट 2026–27: हिमालय की ज़रूरतें हाशिये पर, कॉरपोरेट प्राथमिकताओं को बढ़ावा—हिमालय नीति अभियान

वैश्विक आर्थिक शक्ति का पुनर्संतुलन: क्या भारत नई धुरी बन रहा है?

फायर एनओसी के नाम पर कारोबार नहीं रुकेगा: होम-स्टे को अस्थायी नवीनीकरण देने के निर्देश, मुख्यमंत्री सुक्खू ने लॉन्च किया ऑनलाइन पोर्टल

16वें वित्त आयोग की सिफारिशें हिमाचल पर सालाना 10 हजार करोड़ का वार, भाजपा सांसद मूकदर्शक बने: मुकेश अग्निहोत्री

Leave a Comment

You cannot copy content of this page