मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

लाइडा गाँव की सड़क बदहाली पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, उपायुक्त से लगाई गुहार


फ्रंट पेज न्यूज़  कुल्लू
बंजार उपमंडल के अंतर्गत आने वाले लाइडा गाँव के समस्त ग्रामवासी आज अपनी गंभीर समस्या को लेकर उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा के कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने वर्ष 2023 और 2025 में आई प्राकृतिक आपदाओं से क्षतिग्रस्त हुई गाँव की मुख्य सड़क की दयनीय स्थिति को प्रशासन के समक्ष प्रमुखता से उठाया।

अचिंत्य कैंपिंग जिभी (विज्ञापन)


ग्रामवासियों ने बताया कि लगातार आई भारी बारिश, भूस्खलन और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण लाइडा गाँव को जोड़ने वाली सड़क कई स्थानों पर बुरी तरह टूट चुकी है। सड़क के बड़े हिस्से ध्वस्त हो जाने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। इसका सीधा असर ग्रामीणों के दैनिक जीवन पर पड़ रहा है—बच्चों की शिक्षा, मरीजों को अस्पताल पहुंचाने और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति तक प्रभावित हो रही है।
इस समस्या को लेकर गाँव के लोगों ने एकजुट होकर प्रशासन तक अपनी आवाज पहुंचाई। ग्रामीणों ने कहा कि कई बार संबंधित विभाग को अवगत करवाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है, जिससे लोगों में रोष व्याप्त है।

इस दौरान ग्रामवासी गोबिंद सिंह नेगी, पूने राम, यश पाल, ऋत्तम ठाकुर, नोमित, डाबे राम, विजय कुमार, गोलू, कृष्ण चंद, सनी, इंदर सिंह, जोनी, दुर्गा चंद सहित अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहे और सभी ने एक स्वर में सड़क सुधार की मांग को मजबूती से रखा।


उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा ने ग्रामवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि संबंधित विभाग को शीघ्र निर्देश जारी कर सड़क सुधार कार्य प्राथमिकता के आधार पर शुरू करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन ग्रामीणों की सुविधा और सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा स्थिति को जल्द से जल्द सामान्य करने के प्रयास किए जाएंगे।


इस सकारात्मक आश्वासन के बाद ग्रामवासियों में उम्मीद जगी है। उन्होंने उपायुक्त का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि प्रशासन जल्द ही इस समस्या का स्थायी समाधान करेगा और लाइडा गाँव की सड़क व्यवस्था में सुधार देखने को मिलेगा।
समस्त ग्रामवासियों ने उपायुक्त महोदय का हार्दिक धन्यवाद प्रकट किया और शीघ्र कार्रवाई की उम्मीद जताई।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page