मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

लारजी में संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य हिन्दू सम्मेलन, सैकड़ों हिन्दू प्रेमियों ने लिया भाग

फ्रंट पेज न्यूज़ लारजी।
आज दिनांक 21 दिसंबर 2025 को लारजी में Rashtriya Swayamsevak Sangh के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में पूरे देश में चल रही हिन्दू सम्मेलनों की श्रृंखला के अंतर्गत लारजी मंडल का कार्यक्रम पंचायत भवन लारजी में भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में क्षेत्र के सैकड़ों हिन्दू प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता Nidhi Singh Thakur (सेवानिवृत्त निरीक्षक, पुलिस विभाग) ने की। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता Sanjeev रहे, जिन्होंने संगठन के विचार, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।
Brahma Kumaris से Didi Daksha ने अपने मार्गदर्शन में नैतिक मूल्यों, संस्कारों और आत्मिक जागरूकता पर प्रेरक विचार साझा किए।


कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में काऊ पंचायत की प्रधान Shanta उपस्थित रहीं। आयोजन के संयोजक Dola Ram Sharma (जिला मंत्री, Vishwa Hindu Parishad) रहे। इसके अलावा जिला कार्यवाह Ranjit Singh, जिला सद्भाव प्रमुख Mahendra Thakur (कार्यक्रम पालक), मंडल कार्यवाह Naveen तथा विश्व हिन्दू परिषद के सह प्रचार प्रमुख Netrapal भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
सम्मेलन को और भी जीवंत बनाने के लिए दो पंचायतों की पाँच महिला मंडलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में सांस्कृतिक चेतना, एकता और राष्ट्रहित के संदेश को सशक्त रूप से आगे बढ़ाया गया।

You cannot copy content of this page