कुल्लू जिले की बंजार घाटी एक बार फिर खेल और रोमांच के अनोखे संगम की साक्षी बनने जा रही है। समुद्र तल से लगभग 8700 फीट की ऊंचाई पर 7 अप्रैल से “शहीद लगन चंद मेमोरियल कप 2026 (सीजन-6)” का भव्य आयोजन किया जाएगा।
घने जंगलों और ऊंचे पहाड़ों के बीच बसे इस मैदान में आयोजित यह टूर्नामेंट न केवल क्रिकेट प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र है, बल्कि शहीद के सम्मान में आयोजित एक प्रेरणादायक पहल भी है। आयोजकों के अनुसार, इस बार प्रतियोगिता में 100 से अधिक टीमों के भाग लेने की संभावना है, जिससे मुकाबले और भी रोमांचक होने की उम्मीद है।

इस प्रतियोगिता में विजेता टीम को 1,75,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा, जबकि सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों को भी आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बल्लेबाज और बेस्ट गेंदबाज जैसे व्यक्तिगत पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

खास बात यह है कि इस बार आयोजन को और अधिक रोचक बनाने के लिए रस्साकशी जैसी प्रतियोगिताएं भी शामिल की गई हैं, जिससे स्थानीय लोगों की भागीदारी बढ़ेगी और सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलेगा।
आयोजकों ने जानकारी दी कि मैचों का लाइव प्रसारण सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे फेसबुक और यूट्यूब पर भी किया जाएगा, जिससे देश-विदेश में बैठे लोग भी इस अनूठे टूर्नामेंट का आनंद ले सकेंगे।


इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2020 में देश सेवा करते हुए शहीद हुए वीर सैनिक लगन चंद को श्रद्धांजलि अर्पित करना है। यह टूर्नामेंट हर साल खेल के माध्यम से युवाओं में देशभक्ति और खेल भावना को प्रोत्साहित करता आ रहा

















