मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

कुल्लू में होटल से 7.52 ग्राम चिट्टा बरामद, दो पंजाब निवासी गिरफ्तार

फ्रंट पेज न्यूज कुल्लू।

29 नवंबर 2025 को पुलिस थाना कुल्लू की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सरवरी स्थित होटल बालाजी में अचानक दबिश दी। कार्रवाई के दौरान कमरा नंबर 102 की तलाशी ली गई, जहां से दो व्यक्तियों—40 वर्षीय रवी कुमार पुत्र ज्ञान चंद, निवासी चंदर लोक कॉलोनी, बस्ती जोधेवाल, लुधियाना (पंजाब) और 38 वर्षीय प्रीतम सिंह पुत्र सेवा सिंह, निवासी चंदरलोक कॉलोनी, रोहन रोड, बस्ती जोधेवाल, लुधियाना (पंजाब)—के कब्जे से कुल 7.52 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना कुल्लू में धारा 21 व 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने नशे के स्रोत, सप्लाई चैन और नेटवर्क की पहचान के लिए गहन पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों के संपर्कों और गतिविधियों की जांच कर रही है, ताकि नशे के इस नेटवर्क के पीछे छिपे अन्य लोगों तक भी पहुंच बनाई जा सके।

You cannot copy content of this page