मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

कुल्लू में नशे के खिलाफ पुलिस का सख्त प्रहार: दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 636 ग्राम चरस बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

फ्रंट पेज न्यूज़ कुल्लू। देवभूमि हिमाचल को नशे की गिरफ्त से मुक्त करने के लिए जिला कुल्लू पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस थाना सदर कुल्लू और STF (स्पेशल टास्क फोर्स) की टीमों ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में कुल 636 ग्राम चरस बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन मामलों में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच तेज कर दी गई है।


पहला मामला बड़ोगी के समीप राऊगी नाला क्षेत्र का है, जहां STF कुल्लू की टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक स्कूटी (नंबर HP34E-3818) को जांच के लिए रोका। जब स्कूटी की तलाशी ली गई तो चालक के पास से भारी मात्रा में चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान ओम प्रकाश (34 वर्ष) पुत्र श्री बुध राम, निवासी गांव मलोगी, डाकघर रायसन, तहसील व जिला कुल्लू के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 524 ग्राम चरस बरामद की गई, जिसे पुलिस ने तुरंत कब्जे में ले लिया।


दूसरी कार्रवाई पुलिस थाना कुल्लू की टीम ने त्राम्बली क्षेत्र में गश्त के दौरान की। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली गई, जिसकी पहचान संदीप (40 वर्ष) पुत्र श्री रामेश्वर, निवासी गांव व डाकघर बरोटा, तहसील गोहाना, जिला सोनीपत (हरियाणा) के रूप में हुई। उसके कब्जे से 112 ग्राम चरस बरामद की गई।
इन दोनों मामलों में पुलिस थाना सदर कुल्लू में मादक पदार्थ अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह नशा कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई किन-किन लोगों तक होनी थी। नशे की इस पूरी आपूर्ति श्रृंखला की गहराई से जांच की जा रही है और मामलों में आगे का अन्वेषण जारी है।
जिला कुल्लू पुलिस ने साफ संकेत दिए हैं कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा और किसी भी सूरत में युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं

You cannot copy content of this page